एक्सप्लोरर

US On LAC: अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा या चीन का ? अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

US On China India LAC: अमेरिका ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के हरकतों की निंदा की. साथ ही चाइना द्वारा विवादित क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को तेज करने, गांव बसाने, चीनी भाषा में जगहों का नाम रखने को गलत बताया है. 

America: चीन के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत का साथ दिया है. दरअसल, अमेरिका ने चीन और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैकमोहन लाइन को इंटरनेशनल बॉर्डर के तौर पर मान्यता दे दी है. साथ ही अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है. अमेरिकी सीनेट में पास हुए एक प्रस्ताव में अमेरिका ने भारत को खुला समर्थन दिया है.

दरअसल, सीनेटर जेफ मर्कले के साथ सीनेट में प्रस्ताव पेश करने वाले सीनेटर बिल हैगर्टी ने कहा है कि चीन मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए लगातार गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा है, ऐसे अमेरिका के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस क्षेत्र में अपने रणनीतिक भागीदारों, खासकर भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे.

हम इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में शांति चाहते हैं: अमेरिका 

उन्होंने मंगलवार को कहा कि ये बिल अरुणाचल प्रदेश को साफ़ तौर पर भारत के हिस्से के रूप में मान्यता देता है. चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अमेरिका इस बात की निंदा करता है. हम इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में शांति बनाने के पक्षधर है. यह वजह है कि हम लगातार भारत और क्वाड देशों के साथ अपनी साझेदारी बढ़ा रहे हैं. 

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब हिंसक झड़प देखने को मिला था. इस घटना के बाद अमेरिका द्वारा मैकमोहन रेखा को चीन और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में एक बार फिर मान्यता दी गई है.यह प्रस्ताव पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के इस दावे को भी खारिज करता है कि अरुणाचल प्रदेश पीआरसी का क्षेत्र है.

LAC पर चीन की हरकतों की निंदा की 

प्रस्ताव में अमेरिका ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के हरकतों की निंदा की. साथ ही चाइना द्वारा विवादित क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को तेज करने, गांव बसाने, चीनी भाषा में जगहों का नाम रखने को गलत बताया है. 

अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा: अमेरिका 

बिल हैगर्टी ने कहा है कि यह प्रस्ताव स्पष्ट करता है कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा मानता है, न कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का… और क्षेत्र में समान विचारधारा वाले अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ-साथ वहां समर्थन और सहायता को गहरा करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दोहराता है.

ये भी पढ़ें: Texas Shooting: 3 साल की बच्ची ने चलाई बंदूक, 4 साल की बहन को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget