एक्सप्लोरर

अमेरिका: एक बार फिर गरजी हमलावर की बंदूक, गई पांच निर्दोष लोगों की जान

21 साल के हमलावर की पहचान ज़ेफन ज़ेवर के तौर पर की गई है. अधिकारियों का कहना है कि सर्बिग के रहने वाले ज़ेफन ने अंत में सरेंडर कर दिया. जब पुलिस बैंक के भीतर पहुंची तो उसे कम से कम पांच पीड़ित नज़र आए.

वॉशिंटगन/फ्लोरिडा: एक बार फिर बंदूक आधारित हिंसा ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया है. ताज़ा हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है. ये हमला अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के सर्बिग में हुआ है. बुधवार को हुए इस हमले में हमलावर ने सन ट्रस्ट बैंक को निशाना बनाया. मामले की जानकारी कल दोपहर 12.30 बजे के करीब सामने आई. इस दौरान एक व्यक्ति ने अमेरिका की इमरजेंसी सर्विस को फोन करके कहा कि उसने बैंक के भीतर पांच गोलियां चलने की आवाज़ सुनी है.

शेरिफ के ऑफिस के मुताबिक जब सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने एक घेरा बना दिया और बैंक के भीतर मौजूद हमलावर से बातचीत करने की कोशिश की. शेरिफ के ऑफिस ने आगे कहा, "जब अंदर मौजूद हमलावर को बातचीत के जरिए बाहर लाने की कोशिशें नाकाम हो गईं तो एचसीएसओ एसडब्ल्यूएटी टीम बैंक के भीतर पहुंची और बातचीत करने की कोशिश की."

21 साल के हमलावर की पहचान ज़ेफन ज़ेवर के तौर पर की गई है. अधिकारियों का कहना है कि सर्बिग के रहने वाले ज़ेफन ने अंत में सरेंडर कर दिया. जब पुलिस बैंक के भीतर पहुंची तो उसे कम से कम पांच पीड़ित नज़र आए. एक समाचार सम्मेलन में ईब्रिंग पुलिस प्रमुख कार्ल होग्लंड ने कहा, "ये वो लोग थे जो बैंक में हमवालर के कृत्य का शिकार हो गए, इनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी." होग्लंड ने किसी और के घालय होने से जुड़ी कोई और जानकारी साझा नहीं की.

अमेरिका में बेलगाम हैं हमलावर एक और रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि ज़ेफन ने ख़ुद अधिकारियों को फोन करके बैंक के अंदर गोलियां चलाने की जानकारी दी थी. वहीं, जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि वो लोग कौन हैं. आपको बता दें कि अमेरिकी समाज में बंदूक आधारित हिंसा एक नासूर की तरह है. दुनिया की इस सबसे शक्तिशाली देश में आए दिन एसी घटनाएं होती रहती हैं जिसकी वजह से वहां गन कंट्रोल यानी बंदूक नियत्रण का मुद्दा काफी ज्वलंत मुद्दा है.

इस घटना से पहले अमेरिका के कैलिफॉर्निया में ट्रैफिक कंट्रोल करने के दौरान एक अज्ञात हमलवार ने भारतीय मूल के एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 33 साल के अधिकारी रोनिल सिंह जुलाई 2011 से न्यूमैन पुलिस विभाग के साथ काम कर रहे थे. ट्रैफिक कंट्रोल करने के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. 2018 की ये घटना उस वक्त की है जब वो अपने परिवार के बेतहर जीवन के लिए क्रिसमस की रात ओवरटाइम कर रहे थे.

वहीं, पुलिस वाले की हत्या से पहले शिकागो के मर्सी हॉस्पिटल में गोलीबारी की एक घटना में चार लोगों की जानें चली गई थी. इनमें एक पुलिस ऑफिसर और एक डॉक्टर भी शामिल थे. शिकागो पुलिस के प्रमुख एडी टी जॉनसन ने बताया था कि ये एक ऐसी घटना है जिसे एक अमेरिकी व्यक्ति द्वारा ही अंजाम दिया गया था. जॉनसन ने ये भी कहा कि हमलावर का पहला शिकार एक महिला थी जिसके साथ वो रिश्ते में था. दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget