एक्सप्लोरर

US Death Row: अमेरिका में दी जाएगी नाइट्रोजन गैस से सजा-ए-मौत, UN दे चुका है वॉर्निंग

US Death Row: 1988 में केनेथ यूजीन स्मिथ समेत एक अन्य व्यक्ति को एक धर्मगुरु ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए 1,000 डॉलर दिए थे. इस मामले में उसे दोषी करार दिया गया था.

US Death Row Prisoner: अमेरिका की एक अदालत ने हाल ही में फैसला किया कि अलबामा के एक कैदी को मौत की सजा देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाएगा. 58 वर्षीय केनेथ यूजीन स्मिथ ने साल 1988 में धर्मगुरू की पत्नी की हत्या के लिए सुपारी ली थी. इस मामले में वो बीते 35 सालों से अल्बामा की जेल में सजा काट रहा है. इसके लिए स्मिथ को आगामी 25 या 26 जनवरी को मौत की सजा दी जाएगी. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी जारी कर कहा था कि नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के मदद से मौत की सजा देना अमानवीय है.

गर्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इतिहास में पहली बार होने जा रहा है, जब किसी कैदी को नाइट्रोजन गैस के जरिए मौत की सजा दी जाएगी. हालांकि, इससे पहले जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करके मौत की सजा दी गई है. लेकिन नाइट्रोजन गैस की मदद से मौत की सजा देने का ये पहला मामला होगा.

जहरीले इंजेक्शन देकर मौत की सजा देने का मामला
1988 में केनेथ यूजीन स्मिथ समेत एक अन्य व्यक्ति को एक धर्मगुरु ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए 1,000 डॉलर दिए थे. इस मामले में उसे दोषी करार दिया गया, जिसके बाद वो लंबे समय से जेल में मौत की सजा काट रहा है. हालांकि, इससे पहले साल 2022 में केनेथ यूजीन स्मिथ को जहरीले इंजेक्शन द्वारा मौत की सजा देने की मांग की गई थी, लेकिन वो बच गया.

जहरीले इंजेक्शन देकर मौत की सजा देने का मामला सबसे पहले साल 1982 में सामने आया था. हालांकि, इसके बाद नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल कर मौत की सजा देने का मामला पहला होगा. आमतौर पर मौत की सजा काट रहे कैदियों को फांसी की सजा दी जाती है. लेकिन बीते कुछ दशकों से मौत की सजा देने के तरीके में बदलाव आए हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि मानवीय नजरिए से बिना ज्यादा कष्ट दिए कैदी को मौत की सजा दी जाए.

ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु
अलबामा स्टेट के जेल अधिकारियों का कहना है कि नाइट्रोजन गैस के इस्तेमाल करने से कैदी जल्दी मर जाएगा. हालांकि, इस पर OHCHR की प्रवक्ता रवीना शमदासन ने अलबामा राज्य के अधिकारियों से 25-26 जनवरी को होने वाली स्मिथ की मौत की सजा को रोकने की मांग की है. इस तरह से किसी प्रकार से मौत की सजा को रोकने का आह्वान किया है. हालांकि, राज्य के अधिकारियों का कहना है कि अगर स्मिथ को मारने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाए तो ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:US Gun Shooting: अमेरिका में फायरिंग से हड़कंप! 1 ही परिवार के 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget