एक्सप्लोरर

US Warns India: भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों को लेकर अमेरिका ने फिर दी चेतावनी, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का बड़ा बयान

US warns India: हाल ही में भारत आए अमेरिकी सेना (US Army) के एक टॉप कमांडर ने LAC पर चीन के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) और सेना की तैनाती को ‘आंखें खोलने वाला’ करार दिया था.

US warns India:  LAC पर चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री (Defense Minister) का चीन (China) की हरकतों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी रक्षा सचिव (US Defense Secretary) लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने कहा है कि भारत (India) से सटे बॉर्डर (Border) पर चीन अपने दावों को मजबूत करता जा रहा है. पिछले एक हफ्ते में अमेरिका (US) की तरफ से एलएसी पर चल रहे विवाद पर ये दूसरा बड़ा बयान है.

हाल ही में भारत आए अमेरिकी सेना (US Army) के एक बड़े कमांडर (Commander) ने LAC पर चीन के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (Infrastructure Development) और सेना की तैनाती को ‘आंखें खोलने वाला’ करार दिया था.

अमेरिकी रक्षा सचिव सिंगापुर मे चल रहे तीन दिवसीय शंगरी-ला डायलॉग में बोल रहे थे. इस दौरान भारत के साथ मजबूत सैन्य संबंधों और चीन की इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में बढ़ती दादागिरी पर लॉयड ऑस्टिन ने साफ तौर से कहा कि भारत से सटे बॉर्डर पर बीजिंग (चीन) अपने दावे (और सैन्य तैनाती) को लगातार मजबूत करता जा रहा है.

भारत की बढ़ती सैन्य-क्षमता की तारीफ  
हालांकि अमेरिकी रक्षा सचिव ने भारत की बढ़ती सैन्य-क्षमता और तकनीकी ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि ये इस क्षेत्र में एक स्टेबेलाइजिंग-फोर्स यानि एशिया में स्थिरता लाने में सहायक हो सकती है. लॉयड ऑस्टिन ने भारत के साथ क्वाड संबंधों से लेकर भारतीय नौसेना और वायुसेना के साथ हुए साझा युद्धाभ्यासों का भी अपने संबोधन में जिक्र किया.

LAC पर दो सालों से चल रहा है भारत-चीन का टकराव
पिछले दो सालों से पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर भारत का चीन के साथ टकराव चल रहा है. पिछले दो सालों में चीन की पीएलए सेना LAC से सटे इलाकों में अपना डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और सैन्य तैनाती को मजबूत करने में जुटी है. यहां तक की चीन की सेना ने विवादित पैंगोंग-त्सो लेक पर भी दो ब्रिज तैयार कर लिए हैं.

हालांकि, दोनों देशों के बीच 15 दौर की मिलिट्री कमांडर्स स्तर की बैठक हो चुकी है और कई जगहों पर सेनाएं पीछे हट चुकी हैं लेकिन अभी भी कई इलाकों में विवाद जारी है. ऐसे में अमेरिकी रक्षा सचिव का बयान बेहद अहम हो जाता है.

पिछले हफ्ते ही भारत के दौरे पर आए अमेरिकी इंडो-पैसेफिक कमान के कमांडर, जनरल माइकल फ्लाएन ने भी एलएसी पर चीन की सैन्य गतिविधियों को अलार्मिंग यानि खतरनाक बताया था.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कही ये बात
इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाली शंगरी-ला डायलॉग में चीन पर निशाना साधते हुए अमेरिकी रक्षा सचिव ने ये भी कहा कि पूर्वी चीन सागर में पीआरसी (यानि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चायना) की फिशिंग-फ्लीट दूसरे देशों के साथ तनातनी बढ़ा रही है. दक्षिणी चीन सागर में चीन मानवीय-द्वीपों पर एडवांस वेपन तैनात कर रहा है ताकि अपने गैर-कानूनी समुद्री दावों कर सके. उन्होनें कहा कि चीन के जहाज गैर-कानूनी तरीके से दूसरे देशों की समुद्री-सीमाओं में घुसकर लूटपाट कर रहे हैं. लॉयड ऑस्टिन ने साफ तौर से कहा कि इंडो-पैसेफिक यानि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किसी भी देश को राजनीतिक-धमकी, आर्थिक दवाब या मेरीटाइम मिलिशिया (Maritime Militia) का उत्पीडन नहीं सहन करना चाहिए.

गौरतलब है कि शनिवार को ही भारतीय नौसेना की पूर्वी कमान के कमांडिंग इन चीफ (Commanding-in-Chief), वाइस एडमिरल (Vice Admiral) बिस्वाजीत दासगुप्ता भी शंगरी-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) में ‘मेरीटाइम सिक्योरिटी फ्रॉम कोड्स ऑफ कंटक्ट टू क्राइसेस थीम’ पर अपना संबोधन देंगे. रविवार यानि आखिरी दिन चीन के रक्षा मंत्री वाई फेंगे कें संबोधन पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी. सिंगापुर में होने वाले सालाना संगरी-ला डायलॉग में इंडो-पैसेफिक क्षेत्र (Indo-Pacific Region) के देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और सैन्य अधिकारी हिस्सा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: 

China Population: घटती जन्म दर का संकट गहराया, जबरन बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर कर सकता है चीन: रिपोर्ट

Corona Virus: क्या चीन की लैब से लीक हुआ कोरोना वायरस? WHO की रिपोर्ट के बाद चीन ने दिया ये जवाब

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget