एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं ने बनाया ‘One Health’ पैनल, जानवरों से बीमारी के खतरों पर देगा सलाह

संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं विशेषज्ञ पैनल का गठन करने के लिए एक प्लेटफॉर्म पर आई हैं. उसके जिम्मे जानवरों से इंसानों के बीच बीमारियों के फैलाव की रोकथाम के लिए वैश्विक प्लान बनाना है.

जानवरों से इंसानों में बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. गुरुवार को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था ने कहा है कि कवायद का मकसद वैश्विक मंसूबे को बढ़ाने में मदद करना है. पिछले साल फ्रांस और जर्मनी की तरफ से शुरू की गई ‘One Health’ उच्चस्तरीय विशेषज्ञ पैनल एक पहल थी, और इस सप्ताह उसका उद्घाटन सत्र आयोजित हुआ था.

WHO समेत अन्य एजेंसियों ने किया विशेषज्ञ समूह का गठन 

ये समूह विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन और संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को 'जूनोटिक प्रकोप की तैयारी और रोकथाम के अच्छे उपाय' को स्थापित करने और 'खतरे का मूल्यांकन और सर्विलांस फ्रेमवर्क' के विकास पर सलाह देगा. WHO ने प्रेस रिलीज में कहा, पैनल इस पहलू पर भी विचार करेगा कि खाद्य उत्पादन और वितरण, शहरीकरण, ढांचे का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय यात्रा, व्यापार और गतिविधि में संभावित ट्रांसमिशन के खतरे क्या हैं जिससे जैव विविधता को नुकसान और जलवायु परिवर्तन होता है.

जानवरों से इंसानों में बीमारियों को रोकने के लिए वैश्विक प्लान

पैनल अपनी पहली सिफारिशों को इस साल के बाद प्रकाशित करेगा. वैश्विक कोविड-19 महामारी के बारे में बड़े पैमाने पर समझा जाता है कि उसकी उत्पत्ति चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के वन्यजीव व्यापार से हुई. नोवेल कोरोना वायरस के तौर पर चर्चित कोरोना वायरस के सबसे करीबी जेनेटिक मिलान चमगादड़ों में पाया गया है. चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोविड-19 के स्रोत का पता लगाने के लिए की गई संयुक्त रिसर्च में इस संभावना को खारिज किया गया है कि नोवल कोरोना वायरस लैब में बना था.

चीनी वैज्ञानिकों के साथ संयुक्त रूप से लिखी गई अपनी अंतिम रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने कहा है कि वायरस का ट्रांसमिशन शायद चमगादड़ों से इंसानों में दूसरे जानवरों के जरिए हुआ हो और एक कारण के रूप में 'अत्यंत संभावना' नहीं है कि ये लैब से फैला. गौरतलब है कि चीन 2019 के अंत में कोविड-19 प्रकोप का केंद्र बन गया था.

उसने पहले से वन्यजीव व्यापर और सेवन की ज्यादातर किस्मों को बैन कर दिया है और पशुओं के आवास से इंसानों को दूर रखने के लिए पारिस्थितिक 'सुरक्षा बैरियर' भी लगा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि सभी उभरती हुई संक्रामक बीमारियों के तीन चौथाई मामले पशुओं में पैदा होते हैं. 

चीन नियामकों की सख्ती के बीच बाइटडांस के सह-संस्थापक, सीईओ ने इस्तीफा दिया

गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमले जारी, युद्धविराम को लेकर असमंजस की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget