एक्सप्लोरर

चीन नियामकों की सख्ती के बीच बाइटडांस के सह-संस्थापक, सीईओ ने इस्तीफा दिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने कार्यकाल के दौरान लगातार बाइटडांस पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने टिक-टोक को अमेरिका की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था.

चीन की दिग्गज टेक कंपनी यूनिकॉर्न बाइटडांस लि. के सह-संस्थापक अरबपति झांग यिमिंग ने कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. इसी कंपनी ने ही छोटी वीडियो एप टिक-टोक एप को तैयार किया था. बाइटडांस उन 13 ऑनलाइन कंपनियों में से एक है, जिन्हें चीनी नियामकों ने वित्तीय प्रभागों में कड़े नियमों का पालन करने को लेकर उनके समक्ष पेश होने को कहा था.

झांग चीन के सबसे सबसे धनी उद्यमीयों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि वह लगभग एक दशक तक विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक को चलाने के बाद अब अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने कंपनी के हवाले से कहा कि झांग बीजिंग आधारित बाइटडांस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से इस्तीफा देंगे. वह कंपनी के लिए अधिक प्रभावशाली और भविष्य में लिए जाने वाले कदम को ध्यान में रखते हुए अन्य जिम्मेदारियों को छोड़ेंगे.

झांग ने कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे सन्देश में कहा, ‘‘सचाई यह है कि एक आदर्श प्रबंधक बनने के लिसे मेरे में कौशल की कुछ कमी है. मैं संगठन और बाजार के पेहलुओं का विश्लेषण करने में ज्यादा इच्छुक हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अधिक सोशल नहीं हूं और मुझे अकेले किये जाने वाले कामों में अधिक दिलचस्पी है जैसे कि गाने सुनना, पढ़ना, ओनलाइन रहना और सोचना कि भविष्य में क्या हो सकता है.’’

गौरतलब है कि झांग का सीईओ पद से इस्तीफा चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा द्वारा दिए गए इस्तीफे के जैसे ही है. जैक ने पिछले वर्ष मई में अचानक इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद चीन में व्यापार करने में कठिनाइयों को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया था. इसके बाद से ही जैक मा और अलीबाबा नियामकों की कड़ी जांच के दायरे में आ गए थे.

झांग ने कहा कि उनकी जगह अब लियांग रुबो सीईओ का पदभार संभालेंगे। रुबो नौ वर्ष से कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि वह कंपनी में रहेंगे और प्रतिदिन सामने आने वाली भूमिकाओं की बजाय अब भविष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह कंपनी के अध्यक्ष बने रहेंगे और उनका भविष्य में कंपनी में उनकी भूमिका क्या होगी.

फार्ब्स के अनुसार झांग की वर्ष 2020 में कुल संपत्ति 35.6 अरब डॉलर थी. बाइटडांस भारत और अमेरिका में उसकी मुख्य वीडियो एप टिक-टोक पर प्रतिबंध को लेकर खूब सुर्ख़ियों में आई थी। भारत में हालांकि टिक-टोक पर पिछले साल ही प्रतिबंध लगा दिया गया था. भारत में बेहद प्रसिद्ध टिक-टोक उन 267 चीन की एप्लिकेशन में शामिल थी जिन पर भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लगा दिया. इस प्रतिबंध से बाइटडांस को छह अरब डॉलर का नुकसान हुआ.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने कार्यकाल के दौरान लगातार बाइटडांस पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने टिक-टोक को अमेरिका की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था. अमेरिका के कई नेताओं और अधिकारियों ने भी उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी चीनी सरकार को दिए जाने को लेकर चिंता जाहिर की थी. टिक-टोक ने हालांकि इस तरह के आरोपों से पूरी तरह इंकार किया था.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बाइटडांस उन 13 ऑनलाइन कंपनियों में से एक थी, जिन्हें चीन के नियामकों ने पिछले महीने ही वित्तीय प्रभागों में कड़े नियमों का पालन करने के लिए बुलाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget