एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: 'रूस को युद्ध शुरू करने में कुछ सेकेंड लगे, दुनिया को प्रतिबंध में लगाने में लगे कई दिन', जंग के बीच बोले जेलेंस्की

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है. वह कहीं नहीं जाना चाहते और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें केवल गोला-बारूद की जरूरत है.

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि रूस को युद्ध शुरू करने के लिए कुछ सेकंड लगे थे लेकिन दुनिया को प्रतिबंध लगाने में कई दिन लग गए. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को कीव से ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब रूस ने बिना किसी हिचकिचाहट के क्रीमिया पर हमला किया तो दुनिया हिचकिचा रही थी. लेकिन दुनिया को अब संकोच नहीं करना चाहिए.

राष्ट्रपति ने कहा, "दुनिया को रूस की तुलना में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. हमें ही इस युद्ध को समाप्त करना होगा और इसके लिए पूरी दुनिया को यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एकजुट होना होगा. इस युद्ध को जीतने और संकट से उबारने के लिए यूक्रेन को सैन्य मदद के साथ-साथ वित्तीय सहायता की भी जरूरत है." जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है. वह कहीं नहीं जाना चाहते और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें केवल गोला-बारूद की जरूरत है.

रूसी सेना के हमले से यूक्रेन में 18 लोगों की मौत

यूक्रेन पर रूस की सेना के हमलों के बीच राजधानी कीव के पास ब्रावोरी शहर में बुधवार (18) जनवरी को हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था. हादसे में 18 लोगों के साथ स्थानीय गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की भी मारे गए. मारे जाने वालों में कई बच्चे भी शामिल है. यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि यह एक साजिश है. इस को हादसा नहीं कहा जा सकता है. 15 बच्चों समित 29 लोग घायल हुए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

यूक्रेन और रूस के बीच  एक साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटसबर्ग में नागरिकों के एक समूह से रूस की जीत का दावा किया है. पुतिन ने कहा कि दुनिया को रूस की जीत को लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Greta Thunberg:छोटी सी उम्र में वर्ल्ड लीडर्स को ललकारा, आंख से आंख मिलाकर कहा था- How Dare You?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget