एक्सप्लोरर

रूस से जंग के बीच यूक्रेन को वित्तीय मदद के लिए आगे आया विश्व बैंक, 3 अरब अमेरिकी डॉलर की देगा सहायता

वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने घोषणा की है कि वो युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) के लिए 3 अरब अमेरिकी डॉलर का सहायता पैकेज तैयार कर रहा है. इसमें तत्काल फंड में कम से कम 35 करोड़ डॉलर की सहायता शामिल है.

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. रूसी हमले में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों समेत कई शहर तबाह हो गए हैं. इस बीच विश्व बैंक (World Bank) संकटग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) की मदद के लिए आगे आया है. वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 3 अरब अमेरिकी डॉलर का सहायता पैकेज तैयार कर रहा है. इसमें तत्काल फंड में कम से कम 35 करोड़ डॉलर की सहायता शामिल है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास (David Malpass) ने आईएमएफ (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि सहायता की पहली किश्त इस सप्ताह अनुमोदन के लिए बोर्ड को प्रस्तुत की जाएगी. इसके बाद स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए सहायता राशि के रूप में 200 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा.

यूक्रेन की वित्तीय मदद के लिए आगे आया विश्व बैंक

आईएमएफ (IMF) और वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने हाल के दिनों में यूक्रेन को और सहायता प्रदान करने का वादा किया था और उस वादे को गति देने के लिए तेजी से आगे बढ़े हैं. संयुक्त बयान में कहा गया है कि वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ भी क्षेत्र और दुनिया के अन्य देशों में संघर्ष और शरणार्थियों के आर्थिक प्रभाव का आंकलन करने के लिए मिलकर जुलकर काम कर रहे हैं. हम जरूरत के हिसाब से पड़ोसी देशों को उन्नत तकनीक और आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हैं. वित्तीय बाजारों की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ उचित नीतिगत प्रतिक्रियाओं को लेकर बातचीत हो रही है.

पूरी दुनिया पर यूक्रेन में जंग का प्रभाव!

वैश्विक नेताओं ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण और इससे अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में जंग की वजह से बड़े स्तर पर मानव क्षति और आर्थिक नुकसान पहुंचा है. इससे हम बेहद ही स्तब्ध और दुखी हैं. इससे महंगाई और बढ़ रही है. मुद्रास्फीति को इससे बढ़ावा मिलने का अधिक जोखिम है. इसके अलावा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का भी काफी अहम आर्थिक प्रभाव भी पड़ेगा. सात देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकरों के समूह ने मंगलवार तड़के मुलाकात की और मास्को को और अलग-थलग करने के लिए अतिरिक्त प्रतिबंधों पर विचार करते हुए यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाने का वादा किया. बता दें कि यूक्रेन में जंग के बीच मंगलवार को तेल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गईं. इससे पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन में जंग के बीच ऐप्पल ने रूस में रोकी सेल, App Store से हटाए ऐप्स, बंद की ये सेवा

Russia-Ukraine War का आज सातवां दिन: कीव की ओर बढ़ रही है रूसी सेना, खारकीव में भी हमले तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget