एक्सप्लोरर

'वह हमारे राष्ट्रपति से अच्छी अंग्रेजी बोलता है', ट्विटर यूजर्स ने जेलेंस्की के अमेरिकी कांग्रेस में भाषण पर किया कमेंट

Zelensky US Congress Speech: जेलेंस्की ने अपनी स्पीच में कहा, ''दुनियाभर की बाधाओं, चुनौतियों और निराशा के इस घने कोहरे के बावजूद यूक्रेन अभी जिंदा है और दुश्मनों को पूरी ताकत से ठोकर मार रहा है.''

Volodymyr Zelensky US Visit: रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) अमेरिका पहुंचे हैं. जेलेंस्की ने इस दौरान अमेरिकी संसद (US Congress) की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अंग्रेजी भाषा में दी गई स्पीच को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिला है. सोशिल मीडिया यूजर्स ने जेलेंस्की की स्पीच पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं. इनमें से ज्यादातर ने अंग्रेजी भाषा पर जेलेंस्की की पकड़ को लेकर तारीफ की. 

पॉडकास्ट होस्ट गेरी कैलहन ने राष्ट्रपति बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा, "मैं उसे यह दूंगा: वह हमारे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और स्पीकर से बेहतर अंग्रेजी बोलता है." अमेरिका में जेलेंस्की के दौरे पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं. गौरतलब है कि रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को काफी नुसकान उठाना पड़ रहा है. 

जेलेंस्की की स्पीच को मिले कैसे रिएक्शन?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वाशिंगटन में अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा, ''दुनियाभर की बाधाओं, चुनौतियों और निराशा के इस घने कोहरे के बावजूद यूक्रेन अभी जिंदा है और दुश्मनों को पूरी ताकत से ठोकर मार रहा है.'' अमेरिकी संसद में जेलेंस्की की यह स्पीच तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कैलहन ने कमेंट करते हुए कहा कि जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति से बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं. कैलहन ने आगे कहा, "जेलेंस्की सीनेट को भेजे गए नारों से बेहतर कपड़े पहनते हैं." 

स्टूडेंट्स फॉर लाइफ के एक रीजन कोऑर्डिनेटर काइल पोएन केलाहन ने कमेंट किया, "गैर-अमेरिकी नागरिक ने अंग्रेजी बोलने वाले 80 वर्षीय राष्ट्रपति को पीछे छोड़ दिया है." पोएन ने कहा, "एक बात निश्चित है जेलेंस्की अपनी प्राथमिक भाषा से दूर अंग्रेजी के साथ बाइडेन की तुलना में एक बेहतर वक्ता हैं." 

सीबीएस न्यूज कोलोराडो के रिपोर्टर डिलन थॉमस ने यूक्रेनी नेता के भाषण को अविश्वसनीय करार दिया. उन्होंने कहा कि जेलेंस्की ने विदेशी भाषा में बोलने वालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. 

यूजर्स ने पुतिन पर कसा तंज

अमेरिकी संसद में जेलेंस्की के भाषण को लेकर यूजर्स ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर भी निशाना साधा. ट्विटर यूजर थॉमस ने ट्वीट किया, "वोलोदिमिर जेलेंस्की को किसी दूसरे देश में विदेशी भाषा में एक लाइव प्राइम टाइम पर बोलते हुए देखना अविश्वसनीय है. मैं उन अमेरिकियों को जानता हूं जिन्हें हर दिन टीवी पर अंग्रेजी बोलने के लिए पैसे मिलते हैं और वो अभी भी मुश्किल में हैं."
 
सीएनएन के वैश्विक मामलों के विश्लेषक बियाना गोलोद्रिगा ने कहा कि जेलेंस्की का भाषण, "अंग्रेजी में उत्कृष्ट था. संभवत: इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चिढ़ गए होंगे, जो शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से अंग्रेजी बोलते हुए सुने जाते हैं.'' 

इसे भी पढ़ेंः-

बीजेपी का प्लान '144' : जानिए आपके राज्य की किन सीटों को जीतने के लिए लगाई गई है पीएम मोदी की ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget