एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को 4 जनवरी से इमरजेंसी इस्तेमाल की मिल सकती है मंजूरी

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन को भारत जैसे विकासशील देश के लिए बेहद मुफीद माना जा रहा है. इसके साथ ही भारत के गर्म वातावरण के हिसाब से भी यह वैक्सीन सस्ती है.

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रोजेनिका की वैक्सीन को 'इमरजेंसी इस्तेमाल' इस्तेमाल के लिए किसी भी वक्त मंजूरी मिल सकती है. मंजूरी मिलने के बाद चार जनवरी से ब्रिटेन में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. भारत में यही वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट बड़े पैमाने पर बना रहा है.

भारत में भी मंजूरी जल्द ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रोजेनिका की वैक्सीन को भारत में भी जल्द मंजूरी मिल सकती है. भारत अगर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन को इजाजत देता है तो ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. ब्रिटेन में अभी भी इस वैक्सीन के डाटा का परीक्षण चल रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट के अलावा भारत सरकार फाइजर और भारत बायोटेक के आवेदन पर भी विचार कर रही है. फाइजर की वैक्सीन के अमेरिका और ब्रिटेन समेत कुछ और देशों में मंजूरी मिल चुकी है. लेकिन फाइजर ने भारत में अभी तक ट्रायल की शुरुआत भी नहीं की है.

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन को भारत जैसे विकासशील देश के लिए बेहद मुफीद माना जा रहा है. इसके साथ ही भारत के गर्म वातावरण के हिसाब से भी यह वैक्सीन सस्ती है. इस वैक्सीन को स्टोर करने के लिए भी विशेष इंतजाम नहीं करने पड़ते हैं. इसे फ्रिज के सामान्य तापमान पर भी रखा जा सकता है.

दो खुराक से ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ने अच्छा इम्यून रिस्पॉन्स पैदा किया ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ वैक्सीन का निर्माण कर रही है. अंतिम चरण के मानव परीक्षण के अंतरिम नतीजे में वैक्सीन को अधिक प्रभावी पाया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि दो खुराक की तुलना में एक पूरी खुराक के बाद आधा खुराक दिया गया, तो वैक्सीन ज्यादा असरदार साबित हुई. हालांकि नतीजों की पुष्टि करने के लिए अभी और रिसर्च करने की जरूरत है.

कंपनी ने पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. उसमें आधा खुराक या पूरा खुराक का हवाला नहीं दिया गया है. ऑक्सफोर्ड ने इसे 'अनियोजित' मगर नियामक संस्थाओं की तरफ से स्वीकृत बताया है. यूनिवर्सिटी ने कहा कि वैक्सीन की बूस्टर खुराक दोनों हैं और उसने एक पूरी खुराक के मुकाबले ज्यादा मजबूत एंटी बॉडी रिस्पॉन्स पैदा किया.

ये भी पढ़ें- एस्ट्राजेनेका के सीईओ का दावा- कोरोना वायरस के खिलाफ 100 प्रतिशत तक कारगर है वैक्सीन

देश में कोने-कोने तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की आज से मेगा तैयारी, इन चार राज्यों में दो दिन तक चलेगा ड्राई रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget