एक्सप्लोरर

UK PM Race: ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच पीएम पद की रेस में आखिर चरण की वोटिंग खत्म, सोमवार को आएगा रिजल्ट

Britain New PM: ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच पीएम पद की रेस में आखिर चरण की वोटिंग शुक्रवार को खत्म हो गई. विजेता की घोषणा सोमवार को होगी.

UK PM Race: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और विदेश मंत्री लिज ट्रस (liz truss)  के बीच दौड़ के क्रम में शुक्रवार को अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया. इसमें पार्टी के सदस्यों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले.

कजंर्वेटिव पार्टी के प्रचार मुख्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ के विजेता की घोषणा सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे की जाएगी. सुनक (42) और ट्रस (47) ने कंजर्वेटिव पार्टी के लगभग 1,60,000 सदस्यों के मत पाने और उन्हें प्रभावित करने के लिए कई बार आमने-सामने की बहस की.

ऋषि सुनक और लिज ट्रस ने क्या कहा?
भारतीय मूल के पूर्व मंत्री ने अपने अभियान में तत्काल प्राथमिकता के रूप में बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने की बात कही. वहीं, विदेश मंत्री लिज ट्रस ने वादा किया कि यदि वह प्रधानमंत्री चुनी जाती हैं तो कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही करों में कटौती करने का आदेश जारी करेंगी.

'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाएंगे'
ऋषि सुनक कहते रहे हैं कि वह  ब्रिटेन को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश’ बनाने के लिए ‘दिन-रात’ काम करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘किसी के पलने-बढ़ने, परिवार शुरू करने और कारोबार स्थापित करने के लिए ब्रिटेन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश है और यहां हमारा भविष्य उज्ज्वल नजर आता है, लेकिन हम वहां तभी पहुंच सकते हैं, जब हम चुनौतियों का ईमानदारी और विश्वसनीय योजना के साथ सामना करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास सही योजना है, मैं इस प्रतियोगिता के दौरान हमेशा इस बात को लेकर स्पष्ट और ईमानदार रहा हूं कि हमें पहले मुद्रास्फीति से निपटना चाहिए.’’

सुनक ने कहा, ‘‘ यह ब्रिटेन के बारे में मेरी सोच है और मैं जिस देश से प्यार करता हूं, उसके एवं पार्टी के लिए यह हासिल करने की खातिर दिन-रात काम करूंगा.’’ सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचना चाहते हैं. उन्हें भारतीय समुदाय से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.

सुनक अंतिम दो उम्मीदवार चुनने के लिए पार्टी के सांसदों द्वारा किए गए मतदान में जहां ट्रस से आगे थे, वहीं एक सर्वेक्षण में पार्टी के सदस्यों के मतदान में उनके पिछड़ने की बात कही गई है. हालांकि, सुनक के समर्थकों को उम्मीद है कि सर्वेक्षण सही साबित नहीं होगा क्योंकि 2019 के आम चुनाव में बोरिस जॉनसन भी सर्वेक्षणों के अनुमान के विपरीत देश के प्रधानमंत्री बने थे.

यह भी पढ़ें-

Britain: भारत-ब्रिटेन संबंधों को लेकर क्या बोले ऋषि सुनक? जानें चीन को लेकर क्या है रूख

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी पर हमले की दुनियाभर में निंदा, जानें ब्रिटेन से अमेरिका तक किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget