एक्सप्लोरर

Britain: भारत-ब्रिटेन संबंधों को लेकर क्या बोले ऋषि सुनक? जानें चीन को लेकर क्या है रूख

Britain PM Race: ब्रिटेन में पीएम पद की रेस में शामिल ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने कहा कि हम जानते हैं कि यूके-भारत संबंध महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वास्तव में हमें उस रिश्ते को अलग तरह से देखने की जरूरत है

Rishi Sunak on India-UK Relation: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री (Britain PM) बनने की दौड़ में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) भले ही कुछ पीछे चल रहे हो, लेकिन वो भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों में बदलाव देखना चाहते हैं. ब्रिटेन के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सनक ने कहा कि वह ब्रिटेन और भारत के बीच संबंधों (India-UK Relationship) को बदलना चाहते हैं ताकि इसे दो-तरफा बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बेहतर रिश्तों से यूके के छात्रों और कंपनियों की भारत में आसानी से पहुंच बनेगी. 

ब्रिटेन में पीएम पद की रेस (Britain PM Race) में शामिल ऋषि सुनक ने कहा कि हम जानते हैं कि यूके-भारत संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वास्तव में हमें उस रिश्ते को अलग तरह से देखने की जरूरत है. 
 
भारत-ब्रिटेन रिश्तों को लेकर क्या बोले ऋषि सुनक?

उत्तरी लंदन में सोमवार शाम को कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया (CFIN) प्रवासी संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के पूर्व मंत्री ने नमस्ते, सलाम, जैसे पारंपरिक अभिवादन के साथ बड़े पैमाने पर ब्रिटिश भारतीय सभा का अभिवादन किया. उन्होंने हिंदी में कहा कि आप सब मेरे परिवार हो. सीएफआईएन की सह-अध्यक्ष रीना रेंजर के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यूके-भारत संबंध महत्वपूर्ण हैं. हम अपने दोनों देशों के बीच सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं.

भारत के साथ रिश्तों में क्या चाहते हैं बदलाव?

ऋषि सुनक ने कहा कि हम सभी यूके के लिए भारत में चीजें बेचने और या फिर काम करने के अवसर के बारे में बहुत जागरूक हैं, लेकिन वास्तव में हमें उस रिश्ते को अलग तरह से देखने की जरूरत है. उन्होने कहा कि कई ऐसी चीजें हैं जो हम यहां ब्रिटेन में भारत से सीख सकते हैं. मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारे छात्रों के लिए भी भारत की यात्रा करना और सीखना आसान हो. हमारी कंपनियों और भारतीय कंपनियों के लिए एक साथ काम करना भी आसान हो क्योंकि यह केवल एकतरफा संबंध नहीं है, यह दोतरफा संबंध है, और मैं उस रिश्ते में इस तरह का बदलाव लाना चाहता हूं.

चीन को लेकर ऋषि सुनक ने क्या कहा?

ऋषि सुनक ने चीन को लेकर भी अपना रूख दोहराया. उन्होंने कहा कि चीन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमारी आर्थिक और इस तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरे का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका सामना इस देश ने लंबे समय से किया है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपके प्रधान मंत्री के रूप में मैं आपको, आपके परिवार और अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वह करूंगा क्योंकि यह एक प्रधानमंत्री का पहला कर्तव्य है.

5 सितंबर को पीएम के नाम की घोषणा

ब्रिटेन (Britain) में पीएम बनने के लिए भारतवंशी ऋषि सुनक के सामने कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) में अपनी लीडरशिप तैयार करने की बड़ी चुनौती है. बता दें कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम 5 सितंबर को घोषित होगा. भारतवंशी ऋषि सुनक के अलावा लिज ट्रस (Liz Truss) पीएम पद की दौड़ में शामिल हैं. अभी हाल में ऋषि सुनक ने कहा था कि इस छिपे रुस्तम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. वो हालात से कभी नहीं घबराएंगे. मैं हर वोट के लिए आखिर तक मेहनत करूंगा. उन्होंने कहा था कि वो अंत तक मुकाबला करेंगे.

ये भी पढ़ें:

China-Taiwan Conflict: रेत से 'सोना' बनाते ताइवान पर चीन का नया तीर, प्रतिबंधों का कितना होगा असर?

UK PM Race: टक्कर का हुआ ब्रिटेन पीएम पद का चुनाव, वीडियो जारी कर ये बोले ऋषि सुनक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget