एक्सप्लोरर

बिना समझौते के ब्रेक्जिट प्रस्ताव को ब्रिटेन की संसद ने किया खारिज

संसद में रखे जाने वाले एक प्रस्ताव में सरकार ने कहा है कि यदि यूरोपीय संघ के सम्मेलन 20 मार्च तक किसी समझौते पर सहमति बन गयी तो ब्रिटेन ब्रेक्जिट के लिये बातचीत की अवधि को 29 मार्च से आगे बढ़ाने की मांग करेगा.

लंदनः ब्रिटेन की संसद ने बिना किसी साफ समझौते के ब्रेक्जिट के प्रस्ताव को बुधवार को खारिज कर दिया है. इससे ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से बाहर होने की निर्धारित समयसीमा आगे खिसक सकती है. यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की समयसीमा 29 मार्च है. यह दूसरा मौका है जब ब्रिटेन की संसद ने ब्रेक्जिट संबंधी प्रस्ताव को खारिज किया है. बुधवार को ब्रिटिश संसद में पेश ब्रेक्जिट संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में 278 सांसदों ने मतदान किया जबकि 321 सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया.

हालांकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की सरकार ने बिना किसी समझौते के ब्रेक्जिट की उम्मीद को बरकरार रखा है. सरकार का कहना है कि अब ब्रिटेन के समक्ष दो ही रास्ते बचे हैं.

पहला रास्ता ब्रेक्जिट को कुछ समय के लिये टालकर समझौते तक पहुंचने की कोशिश करना है और दूसरा रास्ता किसी करार पर नहीं पहुंचकर अपेक्षाकृत लंबे समय तक ब्रेक्जिट का टलना है. हालांकि मे ने कहा कि वह पहले रास्ते को तरजीह देना पसंद करेंगी.

बृहस्पतिवार को मतदान के लिये संसद में रखे जाने वाले एक प्रस्ताव में सरकार ने कहा है कि यदि यूरोपीय संघ के सम्मेलन से एक दिन पहले तक यानी 20 मार्च तक किसी समझौते पर सहमति बन गयी तो ब्रिटेन ब्रेक्जिट के लिये बातचीत की अवधि को 29 मार्च से आगे बढ़ाने की मांग करेगा. ब्रिटेन इसे नई यूरोपीय संसद की बैठक शुरू होने से पहले यानी 30 जून तक समयसीमा को बढ़ाने की मांग करेगा.

सरकार ने प्रस्ताव में कहा है कि यदि 20 मार्च तक सौदे पर कोई सहमति नहीं बनी तो 21 मार्च को यूरोपीय परिषद की बैठक में समयसीमा बढ़ाने की ठोस वजह बतानी होगी. इसके साथ ही ब्रिटेन को मई 2019 में होने वाले यूरोपीय संघ चुनाव में भी हिस्सा लेना होगा.

बुधवार को हुए मतदान के बाद यूरोपीय संघ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बिना किसी समझौते के ब्रेक्जिट प्रस्ताव को खारिज कर देने भर से संसद का काम पूरा नहीं हो जाता, बल्कि उन्हें ऐसी स्थिति में किसी ऐसे करार तक पहुंचना होगा जिसे प्रतिनिधि स्वीकार कर सकें.

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में असफलता क्षेत्रीय स्थिरता, शांति के लिए खतरा: अमेरिका

UN में मसूद को चीन ने बचाया, क्या है भारत की प्रतिक्रिया ? जानिए क्यों चीन बार-बार लगाता है अड़ंगा ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget