एक्सप्लोरर

यूएई में पहली बार दिया गया शराब बनाने का लाइसेंस, क्यों लिया गया ये अहम फैसला?

Beer Factory in UAE: यूएई पहली बार शराब बनाने का लाइसेंस दे रहा है. बताया जा रहा है कि यूएई अब अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तेल के अलावा और भी विकल्प देख रही है.

UAE Liquor Factory: संयुक्त अरब अमीरात में शराब या किसी भी प्रकार के नशे को लेकर कड़े नियम हैं. दिसंबर महीने से यह नियम बदलने जा रहा है क्योंकि राजधानी अबू धाबी में शराब बनाने वाली पहली कंपनी को लाइसेंस दिया गया है.

अमीरात ने रेस्तरां क्राफ्ट बाय साइड हसल (Craft By Side Hustle) को खुद बीयर तैयार कर बेचने का लाइसेंस दिया है. साइड हसल यूएई का पहला क्राफ्ट अल्कोहल ब्रांड है जो शराब की दुकानों में उपलब्ध है.

यूएई में मिला शराब बनाने का लाइसेंस

यह पहली बार होगा कि कोई आउटलेट संयुक्त अरब अमीरात में साइट पर उत्पादित बीयर परोसेगा. साल 2021 में अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर लिकर की  लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे. इसमें लिकर लाइसेंस धारकों को तय मानकों को ध्यान में रखते हुए परमिट जारी करने की बात कही गई थी. संयुक्त अरब अमीरात अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तेल के अलावा और भी विकल्प तलाश कर रहा है.

पर्यटकों को बढ़ावा देने की ओर कदम

यूएई की दुकानों में पहले से ही दूसरे देशों से आया बीयर मिलता था, लेकिन नये नियम के मुताबिक सभी पैकेज्ड उत्पादों को अभी भी विदेश में ही तैयार करना होगा. यूएई अपने देश में विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए शराब के नियमों पर अपनी सख्ती को कम कर सकता है. हालांकि, यूएई में अभी भी शराब गैर-कानूनी है. सऊदी के प्रिंस अपने देश के रूढ़ि‍वादी नियमों में बदलाव कर चुके हैं.

बता दें कि दुबई में पहले भी कुछ बार और रेस्तरां में शराब का सेवन किया जाता था और रमजान के महीने में प्रतिबंध लगा दिया जाता था. इससे पहले साल 2023 के शुरुआत में यूएई ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शराब पर लगने वाला 30 फीसदी टैक्स वापस ले लिया था.

ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध को दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी गतिविधि जैसी, कहा- 'आरोपियों ने पैम्फलेट में पीएम मोदी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget