एक्सप्लोरर

Elon Musk Tweet: चट फैसला, झट वापसी, एलन मस्क का दिखा एक और तमाशा

Elon Musk: ट्विटर ने जानी-मानी हस्तियों के अकाउंट पर आधिकारिक लेबल लगाया और फिर हटा लिया. एक यूजर ने ऑफिशियल लेबल को लेकर पोस्ट की तो एलन मस्क ने हैरानी वाला जवाब दिया.

Twitter Takes Back Official Blue Checkmark: ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) इस प्लेटफॉर्म को लेकर कई प्रयोगों के दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच कंपनी ने एक प्रयोग किया और फिर उस पर एलन मस्क का जो जवाब आया, उससे मामला तमाशे में बदल गया. हुआ यूं कि बुधवार (9 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत देश की प्रमुख राजनीतिक और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल में टिक के साथ ऑफिशियल लेबल (Twitter Official Label) जोड़ा गया लेकिन कुछ ही समय बाद, यह वापस ले लिया गया. यानी चट फैसला, झट वापसी! 

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, मामले को लेकर मस्क का हैरानी भरा जवाब आ गया. हालांकि, उन्होंने एक यूजर की पोस्ट पर रिप्लाई के जरिये यह जवाब दिया. ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा, ''कृपया ध्यान दें कि ट्विटर आने वाले दिनों में बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा. हम वही रखेंगे जो काम करता है और जो नहीं करता उसे बदल देते हैं.'' 

इस यूजर की पोस्ट पर दिया मस्क ने जवाब

दरअसल, ट्विटर के बायो में खुद को वेब वीडियो प्रोड्यूसर बताने वाले एक यूजर माकस ब्राउनली ने अपनी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, ''तो अब दो सत्यापित टिक हैं, एक जो आपकी प्रोफाइल के आगे रिप्लाई, रीट्वीट और हर जगह दिखाई देता है. इसका मतलब है कि आप ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर हैं. दूसरा 'ऑफिशियल' है जो चुनिंदा प्रोफाइल और टाइमलाइन पर दिखाई देता है.''


Elon Musk Tweet: चट फैसला, झट वापसी, एलन मस्क का दिखा एक और तमाशा

मस्क के रिप्लाई पर आईं मजेदार प्रतिक्रियाएं

यूजर का जवाब देते हुए मस्क ने पहले लिखा- आई जस्ट किल्ड इट यानी मैंने अभी इसे खत्म कर दिया और दूसरे जवाब में ट्विटर की ओर से आने वाले दिनों में बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करने की बात लिखी. ब्राउनली ने बाद में एक और ट्वीट कर जानकारी दी कि ऑफिशियल टिक चला गया है. देखते ही देखते एलन मस्क के ट्वीट पर ढेर सारे मजेदार रिप्लाई की बाढ़ आ गई. रियान नाम के यूजर ने लिखा, ''मुझे कैसे पता चलेगा कि यह असली एलन ट्वीट कर रहा है? आपका 'ऑफिशियल' बैज कहां है?'

एक यूजर ने लिखा, ''कोई बात नहीं अगर आखिर में हम सत्यापित हो जाते हैं.'' एरिका नाम की यूजर ने लिखा, ''यह एक नए पति के साथ नए सिरे से शुरुआत करने जैसा है…''

ट्विटर की अधिकारी ने दी थी ये जानकारी

बता दें कि इससे पहले ट्विटर की अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड ने ट्विटर पर कहा, ‘‘बहुत से लोगों ने पूछा है कि वह ब्लू चेकमार्क वाले ट्विटर ब्लू ग्राहकों (सब्सक्राइबर्स) और ‘ऑफिशियली’ सत्यापित अकाउंट के बीच अंतर कैसे करेंगे. यही कारण है कि हम कुछ अकाउंट्स के लिए ‘ऑफिशियल’ लेबल पेश कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें- UK Politics: आरोपों के बाद ऋषि सुनक के करीबी मंत्री ने दिया इस्तीफा, विपक्ष का आरोप-पीएम की खराब समझ और नेतृत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget