एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए में लाशें इतनी ज्यादा कि दफनाने की जगहें कम पड़ गईं, अब बनाए जा रहे अस्थाई कब्रिस्तान

Earthquake: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हजार पार हो गई. मलबे में दबे और बेघर परिवारों की मदद करने के लिए दुनियाभर के बचावकर्मी जुटे हैं.

Turkey Syria Devastating Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में भारी तबाही से हर तरफ माहौल गमगीन है. हजारों पीड़ित परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. मलबे के ढेर में दबे लोगों के शव लगातार निकाले जा रहे हैं. लाशें इतनी अधिक हैं कि दफनाने के लिए जगह भी कम पड़ रही है. तुर्किए में अब शवों को दफनाने के लिए अस्थाई कब्रिस्तान (Makeshift Cemetery) भी बनाए जा रहे हैं. 

तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप (Devastating Earthquake) में अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हजार के पार हो गई है. 

दफनाने की भी जगह नहीं

तुर्किए में भूकंप से भारी तबाही के बाद हर तरफ चीख पुकार मची है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ने से अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आ रही हैं. भीषण आपदा में इतने अधिक लोग मारे गए हैं कि उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. मलबे के ढेर से निकाले गए सैकड़ों शवों को दफनाने के लिए तुर्किए के कहारनमारस (Kahramanmaras) शहर में गुरुवार (9 फरवरी) को देवदार के जंगलों के किनारे लंबी खाई खोदी गई. 

अस्थाई कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी

तुर्किए के कहारनमारस (Kahramanmaras) में अस्थाई कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं. कब्र खोदने वाले, मुर्दाघर के कर्मचारियों और अन्य लोगों की एक छोटी टीम को इस जगह पर अस्थाई कब्र बनाते हुए देखा गया, जो आने वाले हफ्तों में मृतकों को दफनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास की ओर इशारा करता है. जीवित को बचाने और भूकंप से विस्थापित हुए हजारों लोगों की मदद करने के लिए लगातार दुनियाभर के बचावकर्मी जुटे हुए हैं.

राहत और बचाव अभियान लगातार जारी

तुर्किए में ठंड ने बाधाओं को और बढ़ा दिया है. अंतर्राष्ट्रीय दल उपकरण और खोजी कुत्तों के साथ राहत और बचाव का काम लगातार कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र सहायता टीम ने गुरुवार (9 फरवरी) को तुर्किए के माध्यम से विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिम सीरिया में भी प्रवेश किया, जहां लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. गृहयुद्ध के प्रभाव से सीरिया में मदद के प्रयास बाधित हुए हैं, जिसने देश को सरकार और विपक्षी नियंत्रण के क्षेत्रों में विभाजित कर दिया. हालांकि तुर्की और सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों में बचावकर्मियों ने छोटे बच्चों सहित जीवित बचे लोगों को मलबे से बाहर निकालना जारी रखा.

ये भी पढ़ें:

Turkiye Earthquake: छोटे भाई को बचाने का ये वीडियो आपको कर देगा भावुक, WHO चीफ बोले- बहादुर लड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget