एक्सप्लोरर

एर्दोगान के एक कदम ने उड़ाई नेतन्याहू की नींद! इस देश के एयर बेस पर कब्जा कर रहा है तुर्किए

Turkiye-Syria: सीरिया में एचटीएस विद्रोहियों के सत्ता में आने के बाद तुर्की ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है. तुर्की अब सीरिया के टी-4 एयरबेस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है.

Turkiye-Syria: तुर्की की सेना ने सीरिया के टी-4 एयरबेस पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है और यहां एक शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि तुर्की इस एयरबेस पर कुछ समय के लिए रूसी एस-400 सिस्टम तैनात कर सकता है, जिसे इजरायली एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए खतरा माना जाता है. Türkiye Today की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और सीरिया के बीच रक्षा समझौते को लेकर पिछले साल दिसंबर से बातचीत चल रही है.

तुर्की और सीरिया के बीच एक समझौते के तहत, तुर्की सीरिया की नई सरकार को सैन्य सुरक्षा और हवाई समर्थन देगा क्योंकि एचटीएस सरकार के पास अपनी कोई सेना नहीं है. पहले तुर्की ने सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति को लेकर कोई योजना नहीं होने की बात कही थी, लेकिन पर्दे के पीछे बातचीत जारी रही. इजरायल को सीरिया में तुर्की सेना की मौजूदगी अपने लिए बड़ा खतरा लग रहा है.

एर्दोगान बढ़ रहे हैं सीरिया में अपना प्रभाव

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं. उनका लक्ष्य इस क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाना और ऑटोमन साम्राज्य की पुरानी ताकत को फिर से हासिल करना है. रूस और ईरान के हटने से बने खालीपन को भरने के लिए तुर्की ने सीरिया में अपनी सेना तैनात करने की योजना बनाई है. इसके अलावा तुर्की आईएस आतंकियों के खिलाफ हमले तेज करना चाहता है, जो अमेरिका की वहां से वापसी की एक अहम शर्त मानी जा रही है.

तुर्की ने सीरिया के मध्य स्थित टी-4 एयरबेस पर कब्जा करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर हिसार टाइप एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया जा सकता है, जिससे इजरायली ड्रोन और फाइटर जेट को मार गिराने की क्षमता बढ़ जाएगी. तुर्की इस बेस को सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें निगरानी और हथियारबंद ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जो लंबी दूरी तक हमले कर सकते हैं.

इजरायल के लिए बढ़ी मुश्किलें

तुर्की द्वारा सीरिया में एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना से इजरायल की चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्टम के आने के बाद इजरायल को सीरिया पर हवाई हमले करने से पहले दो बार सोचना पड़ेगा. हाल ही में इजरायल ने टी-4 और पाल्मायरा एयरबेस पर हमला कर कई रणनीतिक ठिकानों को नष्ट कर दिया था. अगर तुर्की सीरिया में अपना एयरबेस बनाता है, तो इससे इजरायल की सैन्य गतिविधियों पर असर पड़ेगा और तुर्की की सेना इजरायल की सीमा तक आसानी से पहुंच सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget