एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए भूकंप में एक भारतीय ने भी गंवाई जान, भारतीय दूतावास ने की विजय कुमार की मौत की पुष्टि

Turkiye Earthquake: तुर्किए में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है. तुर्किए में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर विजय कुमार की मौत की जानकारी दी .

Vijay Kumar Died in Turkiye Earthquake: तुर्किए में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है. तुर्किए में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि 6 फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्किए में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार की डेड बॉडी मिली है. उस बॉडी की पहचान कर ली गई है. होटल के मलबे के बीच उनका मृत शरीर मिला है. भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि हम दुख के साथ सूचित करते हैं कि तुर्की में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिल गया है और मालट्या में एक होटल के मलबे से उसकी पहचान की गई है, जहां वह व्यापारिक यात्रा पर थे.

तुर्किए में 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप में आया था, अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तो वहीं 85 हजार से भी ज्यादा लोग घायल हो गए. इस भूकंप में कई भारतीय नागरिक भी हताहत हुए हैं.

डेड बॉडी पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं
तुर्किए में स्थित भारतीय दूतावास ने विजय कुमार के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना. हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं. हालांकि, पहले भी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि लापता विजय की तलाश जारी है, लेकिन आज उनकी डेड बॉडी मिल गई. विजय कुमार 24 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रुके हुए थे.

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
तु्र्किए में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारत ने एनडीआरएफ की टीम को भेजा है साथ में 90 मेंबर की मेडिकल टीम भी गई है. उनके पास मेडिकल इमरजेंसी के सारे चीजें मौजूद है. वहां मौजूद दुनिया के लगभग 84 देशों की रेस्क्यू टीम का कहना है कि मरने वालों की नंबर में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है. तुर्किए में लगभग 10 हजार इमारतें गिर चुकी है और करीब 1 लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें:कितनी तीव्रता का भूकंप विनाशकारी होता है? अगर कभी 10 तीव्रता का आया तो होगा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget