एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए में भूकंप के तेज झटके से फिर कांपी धरती, मौत का आंकड़ा पहुंचा 46 हजार पार

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में 6 फरवरी को आए भूकंप (Earthquake) में अबतक मरने वालों की संख्या 46 हजार के पार हो गई है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

Turkiye Earthquake: तुर्किए की धरती एक बार फिर से भूकंप (Earthquake) के तेज झटके से कांप गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है. यूरोपीय भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था. हालांकि भूकंप के इस ताजा झटके के बाद किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

तुर्किए (Turkiye) और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों में अबतक मरने वालों की संख्या 46 हजार के पार हो गई है.

मौत का आंकड़ा पहुंचा 46 हजार पार

तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही के बाद दुनिया भर से बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं. मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं. दोनों देशों में मौत का आंकड़ा 46 हजार के पार हो गया है. अकेले तुर्किए में मरने वालों की संख्या 40,642 है, जबकि पड़ोसी देश सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है. 

भूकंप में 84 हजार इमारतें क्षतिग्रस्त

तुर्किए और सीरिया में भीषण भूकंप के बाद 84,000 से अधिक इमारतें या तो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं या फिर ढह गई हैं. बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किये और सीरिया में 20 लाख से ज्यादा बेघर लोग आश्रय स्थलों में रह रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र समेत कई एजेंसियां के अलावा भारत समेत 70 से अधिक देश प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. 

राहत और बचाव अभियान जारी

भूकंप पीड़ितों के लिए लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप के बाद से भारतीय सेना (Indian Army) लगातार एक्शन मोड में है. रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर घायलों को इलाज तक सेना लगातार दोनों देशों की मदद करने में जुटी है. हालांकि सीरिया में हालात काफी खराब हैं. उत्तर-पश्चिम इलाके में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है लेकिन इन इलाकों में विद्रोहियों के कब्जे की वजह से राहत सामग्री पहुंचाने में बाधा आ रही है.

ये भी पढ़ें:

Paris shopping Mall: पेरिस के शॉपिंग मॉल में अफरातफरी, एक तेज आवाज के बाद भागते-दौड़ते दिखे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget