एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: दवाइयां, कंबल और बच्चों के लिए मिल्क पाउडर... भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तुर्किए पहुंचा भारत का 7वां एयरक्राफ्ट

Earthquake News: तुर्किए और सीरिया में भूकंप (Earthquake) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार हो गई है. भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत समेत दुनिया भर से राहत सामग्री भेजी जा रही है.

Turkiye-Syria Devastating Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से तबाही के बीच लोगों को बचाने के लिए अभियान लगातार जारी है. भारत समेत दुनिया के कई देश आपदा पीड़ितों की मदद के लिए काफी सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं. इस बीच भारत सरकार ने तुर्किए और सीरिया के भूकंप प्रभावितों (Earthquake Victims) लिए एक और विमान के जरिए राहत सामग्री भेजी है. कंबल, दवाइयां और कई जरूरी चीजों के साथ 7वां भारतीय विमान तुर्किए में रविवार (12 फरवरी) को उतरा.

तुर्किए (Turkiye) के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि ने 60 पैरा फील्ड अस्पताल के लिए वेंटिलेटर मशीन, एनेस्थीसिया मशीन और अन्य उपकरण और दवाओं की खेप रिसीव की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के अस्पताल में प्रतिदिन 400 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बेघर हुए लोगों को आश्रय दिया जा रहा है. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. राहत और बचाव के बीच मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं.

'ऑपरेशन दोस्त' के जरिए मदद

तुर्किए और सीरिया में भारत 'ऑपरेशन दोस्त' के जरिए मदद पहुंचाने का काम कर रहा है. भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना (IAF) का सातवां विमान रविवार को अदाना में उतरा. इस विमान में कंबल, टेंट समेत कई राहत सामग्री हैं. इसके अलावा इमरजेंसी दवाइयां, मेडिकल उपकरण, बच्चों के लिए मिल्क पाउडर और उपभोग की कई और वस्तुएं हैं. तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में भीषण भूकंप (Deadly Earthquake) से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार हो गई है. वहीं, लाखों लोग बेघर हुए हैं.

तुर्किए पहुंचा भारत का 7वां एयरक्राफ्ट 
 
आईएएफ सी 17 ग्लोबमास्टर 35 टन से अधिक मेडिकल उपकरण और राहत सामग्री के साथ पहुंचा. इसमें से तुर्किए के लिए 12 टन सामग्री है, जबकि करीब 23 टन राहत सामग्री सीरिया को भेजी जाएगी. तुर्किए के अदाना एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत डॉ वीरेंद्र पॉल और कर्नल मनुज गर्ग ने तुर्की के अधिकारियों के साथ खेप प्राप्त की. 

ये भी पढ़ें:

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप प्रभावितों के लिए जर्मनी का बड़ा एलान, पीड़ित परिवारों को देगा 3 महीने का वीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget