एक्सप्लोरर

ट्रंप-स्टॉर्मी विवाद में नया मोड़: एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में पकड़े गए ट्रंप के वकील

डोनाल्ड ट्रंप और एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है. स्टॉर्मी ने मामले में ताज़ा डॉक्यूमेंट्स रिलीज़ किए हैं. डॉक्यूमेंट्स में ये जानकारी सामने आई है कि स्टॉर्मी का मुंह बंद करवाने में ट्रंप के एक बड़े वकील का हाथ था.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है. स्टॉर्मी ने मामले में ताज़ा डॉक्यूमेंट्स रिलीज़ किए हैं. डॉक्यूमेंट्स में ये जानकारी सामने आई है कि स्टॉर्मी का मुंह बंद करवाने में ट्रंप के एक बड़े वकील का हाथ था. अभी तक तो ये विवाद महज़ आरोप प्रत्यारोप का था लेकिन ये ताज़ा डॉक्यूमेंट अगर सही हैं तो इस बात पर मुहर लग जाएगी कि अमेरिकी प्रेसिडेंट के नाजायज़ संबंध एडल्ड स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ सच में रहे हैं.

हाल ही में स्टॉर्मी ने ट्रंप को पैसे लौटाने की पेशकश की है. डेनियल ने आरोप लगाए थे कि उनको आठ करोड़ की ये रकम ट्रंप के वकील ने दी थी. उन्हीं आरोपों के समर्थन में उन्होंने ये डॉक्यूमेंट्स जारी किए हैं जो उनके आरोपों को बल देने वाले हैं. स्टॉर्मी को ये रकम इसलिए दी गई थी ताकि वो ट्रंप से अपने रिश्तों को लेकर चुप्पी साधे रहें. पैसे के एवज में चुप्पी से जुड़े ताज़ा डॉक्यूमेंट्स में जो दस्तखत हैं वो ट्रंप ऑर्गेनाइज़ेशन के वकील जिल ए मार्टिन के हैं. ट्रंप के वकील माइकल कोहने ने स्टॉर्मी को पैसे देने के लिए मार्टिन का ही इस्तेमाल किया था.

एडल्ट वर्ल्ड की स्टार स्टॉर्मी डेनियल को असल ज़िंदगी में स्टेफनी क्लिफोर्ड के नाम से जाना जाता है. ट्रंप के वकील ने डेनियल को अपने पास से ये पैसे दिए थे. ये रकम 2016 के अमेरिकी चुनावी कैंपेन के दौरान स्टॉर्मी डेनियल को दी गई थी. ये रकम उन्हें इसलिए दी गई थी क्योंकि अगर वो तब के रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप के खिलाफ मुंह खोलती तो चुनावों में उन्हें नुकसान हो सकता था. स्टेफनी अब इसी रकम को लौटाने की बात कर रही हैं.

वो ये रकम इसलिए लौटाना चाहती हैं क्योंकि अब वो ट्रंप के खिलाफ खुलकर बोलना चाहती हैं. वहीं व्हाइट हाउस इस बात को नकारता रहा है कि स्टेफनी और ट्रंप के बीच कभी कोई शारीरिक संबंध बने थे. इससे जुड़ा एक संदेश स्टेफनी के वकील ने ट्रंप के वकील को भेजा है जिसमें कहा है कि ट्रंप द्वारा उन्हें मिले अकाउंट में स्टेफनी वो रकम लौटाने को तैयार हैं जो उन्हें चुप रहने के एवज में दी गई थी.

इसे वापस करके वो वीडियो-ऑडियो समेत सभी उन चीज़ों को पब्लिक करना चाहती हैं जो ट्रंप और उनसे से जुड़े हैं. व्हाइट हाउस ने अभी इसका कोई जवाब नहीं दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget