एक्सप्लोरर

ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के नियमों में बदलाव का किया विरोध, लेकिन फिर भी बहस में होंगे शामिल

रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने कहा, ‘‘क्यों मैं बहस आयोग को दूसरी और तीसरी बहस के नियमों को बदलने की अनुमति दूं जब पिछली बार मैंने आसानी से जीत दर्ज की.’’

मॉरिसटाउन: अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बिडेन के साथ बचे दो प्रेसिडेंशियल डिबेट के नियम बदलने का विरोध किया है. लेकिन उनके प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे लोगों ने कहा कि इसके वावजूद वह डिबेट में हिस्सा लेंगे.

दरअसल, 30 सितंबर को अमेरिका के क्लीवलैंड में हुई पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में दोनों उम्मीदवारों के बीच, खासतौर पर ट्रंप द्वारा की गई टोका-टाकी की वजह से अराजक स्थित उत्पन्न हो गई थी. इसके बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के बीच डिबेट आयोजित करने वाले निकाय कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने कहा था कि उसका इरादा बाकी बची दो डिबेट में व्यवस्थासुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय अपनाने का है.

आयोग, ट्रंप और बिडेन के प्रचार प्रतिनिधियों ने दोनों उम्मीदवारों के बीच पहली बहस और संभावित बदलावों पर चर्चा करने के लिए बुधवार की सुबह बैठक की. कुछ संभावित बदलाव जिनपर चर्चा हुई, उनमें शुरुआती और आखिरी बयान और पर चर्चा का समय कम करना शामिल है.

ट्रंप ने कहा- बदलाव का करेंगे विरोध रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट किया कि वह किसी भी बदलाव का विरोध करेंगे. उन्होंने न्यूजर्सी में चुनाव अभियान शुरू करने से पहले ट्वीट किया, ‘‘क्यों मैं बहस आयोग को दूसरी और तीसरी बहस के नियमों को बदलने की अनुमति दूं जब पिछली बार मैंने आसानी से जीत दर्ज की.’’

चुनाव अभियान में रणनीतिकार जैसन मिलर ने कहा, ‘‘हम दूसरी और तीसरी बहस के लिए तैयार हैं. उसमें कोई बदलाव नहीं होना चाहिए. हम बदलाव नहीं चाहते हैं.’’

बता दें, दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर को मियामी में होनी है.

ये भी पढ़ें- क्यों खास है अमेरिकी चुनाव की प्रेसिडेंशियल डिबेट? जानें इसका इतिहास, क्या वोटर पर होता है असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमण की शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget