एक्सप्लोरर

जानें- दुनिया का सुपरपावर अमेरिका क्यों उत्तर कोरिया से डरता है?

उत्तर कोरिया के पास हुआशुंग-14 मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 10 हजार 400 किमी है. उत्तर कोरिया से अमेरिका की दूरी 10 हजार 367 किमी है, ऐसे में वो उत्तर कोरिया की परमाणु मिसाइल की जद में आता है.

नई दिल्ली: आज अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सिंगापुर में ऐतिहासिक मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाया. ट्रंप ने किम जोंग उन के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. बातचीत शुरू करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम दोनों देशों के संबंध अच्छे होंगे. वहीं किम जोंग उन ने कहा कि आपसे मिलना इतना आसान नहीं था. मुझे खुशी है कि हम सारी दिक्कतों को हटा कर मिल रहे हैं. यह पहली बार है कि अमेरिका के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के नेता से मुलाकात कर रहे हैं. अमेरिका को उत्तर कोरिया से क्यों डर है? बता दें कि उत्तर कोरिया के पास यूरेनियम और प्लूटोनियम की भरपूर मात्रा है. इन्हीं तत्वों के जरिए परमाणु बन बनाए जाते हैं, जिनसे उत्तर कोरिया ने कई परमाणु भी बनाए हैं. साल 2006 से ही उत्तर कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है. पिछले साल इसने हाइड्रोजन बम का भी टेस्ट किया था. नॉर्थ कोरिया की फौज दुनिया में सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है. उत्तर कोरिया के पास 76 पनडुब्बी, 458 फाइटर एयरक्राफ्ट और 5 हजार 25 लड़ाकू विमान हैं. उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके पास तीन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हैं, जिनकी मारक क्षमता अमेरिका तक है. दावा है कि उत्तर कोरिया के पास हुआशुंग-14 मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 10 हजार 400 किमी है. उत्तर कोरिया से अमेरिका की दूरी 10 हजार 367 किमी है, ऐसे में वो उत्तर कोरिया की परमाणु मिसाइल की जद में आता है. डॉनल्ड ट्रंप को जानिए 71 साल के डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति हैं. 20 जनवरी 2017 को ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे. राजनीति में आने से पहले ट्रंप बड़े कारोबारी थे. ट्रंप ने परिवार के रियल्टी बिजनेस को बखूबी संभाला. ट्रंप अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में रहे. चुनाव के दौरान ट्रंप ने मुसलमानों के अमेरिका में आने पर रोक लगाने की भी बात कही थी. रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलरी क्लिंटन को हराया था. किम जोंग उन के बारे में जानिए किम जोंग उन की उम्र 35 साल है. किम जोंग उन उत्तर कोरिया का तानाशाह शासक है. किम जोंग का पिता किम जोंग-2 भी क्रूर तानाशाह था. किम साल 2011 में उत्तर कोरिया का शासक बना था. साल 2017 में छह बार परमाणु मिसाइल परीक्षण करके किम सुर्खियों में आया था. इसने स्विटजरलैंड में पढ़ाई की है. वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget