एक्सप्लोरर

Afghanistan: वीजा वाले यात्रियों के लिए खोला गया तोरखम गेट, पाकिस्तान में फंसे छात्रों को मिली राहत

Afghanistan: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तोरखम गेट को वीजा और स्टिकर वाले यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. वहीं पाकिस्तान ने एक हजार अफगान छात्रों को तोरखम बॉर्डर पार करने की अनुमति दी है.

Afghanistan: अमेरिकी सेना की वापसी के साथ ही तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर अपना परचम लहरा दिया है. वहीं अफगानिस्तान में अब तालिबान अपनी नई सरकार का चलाने का अथक प्रयास कर रहा है. इस बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तोरखम गेट को खोल दिया गया है.

खोला गया तोरखम गेट 

फिलहाल तालिबान ने वीजा और स्टिकर वाले यात्रियों के लिए अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तोरखम गेट को खोल दिया गया है. एक स्थानीय मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है. टोलोन्यूज ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि तोरखम गेट वीजा और स्टिकर वाले यात्रियों के लिए खुल गया है. इस बीच, पाकिस्तान ने एक हजार अफगान छात्रों को अफगानिस्तान लौटने के लिए तोरखम सीमा पार करने की अनुमति दी है.

अफगान छात्रों को मिली बॉर्डर पार करने की अनुमति

काबुल में पाकिस्तान के दूतावास के बयान का हवाला देते हुए मीडिया हाउस ने बताया कि एक हजार अफगान छात्रों को देश में तोरखम बॉर्डर पार करने की अनुमति दी गई थी. इस फैसले से उन छात्रों ने राहत की सांस ली है जो तालिबान के अधिग्रहण के बाद से पाकिस्तान में फंस गए थे. हालांकि इन छात्रों को दो अलग-अलग बैचों में पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाने की अनुमति दी गई है.

लंबे समय से बंद है तोरखम क्रॉसिंग पॉइंट 

बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा जमा लिया था. इस दौरान पाकिस्तान में तोरखम क्रॉसिंग प्वाइंट पर उचित गेट पास नहीं होने के कारण कई छात्र फंस गए थे. वहीं पाकिस्तान ने तालिबान के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान के पूर्व में तोरखम क्रॉसिंग पॉइंट और दक्षिण-पूर्व में स्पिन बोल्डक को बंद कर दिया था.

बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गुरुवार को काबुल के दौरे पर पहुंचे हैं. शाह महमूद कुरैशी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाली द्वीपक्षीय वार्ता में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हैं. पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस बैठक में दोनों देशों के बीच आंतरिक संबंधों, व्यापार के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में संबंध को और अधिक मजबूत करने पर बात हुई.

इसे भी पढ़ेंः
Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक के इस बयान पर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

Xplained: देश ने छुआ रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, जानिए कितने लोगों को लगी अब तक पहली और दूसरी डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget