एक्सप्लोरर

Titanic Submarine missing: टाइटैनिक दिखाने ले गई पनडुब्बी की खोज जारी, बच जाएंगे लापता हुए लोग? क्‍या था डेथ कॉन्ट्रैक्ट

Titanic tourist submarine Lost: टाइटैनिक का मलबा दिखाने समुद्र के हज़ारों मीटर नीचे गोता लगाने वाली 'टाइटन' नाम की पनडुब्बी लापता हो गई है.उसमें कुछ घंटों की ऑक्सीजन और बची है. खोजने में कई देश जुटे

Titanic Submarine Missing Update: 1912 में समंदर में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टाइटन पनडुब्बी रविवार, 18 जून से लापता है. उसे खोजने के लिए अटलांटिक महासागर में तलाशी अभियान चल रहा है. उस पनडुब्‍बी में कुल 5 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि उन लोगों के पास मौजूद सिलेंडर्स का ऑक्‍सीजन खत्‍म होता जा रहा है, यदि गुरुवार तक उन्‍हें नहीं खोजा गया, तो उनकी जान चली जाएगी. 

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, लापता हुई पनडुब्बी को ढूंढने के लिए अंडरवाटर रोबोट सहित अमेरिका और कनाडा के 3 C-130 हरक्यूलस एयरक्राफ्ट भेजे गए हैं. उनके अलावा एक P-8 एयरक्राफ्ट और 2 कनाडाई सर्फेस शिप्स भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं. पनडुब्बी की कंपनी से पता चला है कि उस पनडुब्बी में अब 30 घंटे से भी कम समय के लिए ऑक्सीजन बची है. US कोस्ट गार्ड ने बताया कि गुरुवार सुबह तक सबमरीन में ऑक्सीजन खत्म होने की आशंका है.


Titanic Submarine missing: टाइटैनिक दिखाने ले गई पनडुब्बी की खोज जारी, बच जाएंगे लापता हुए लोग? क्‍या था डेथ कॉन्ट्रैक्ट

खोजने के लिए अब अंडरवॉटर रोबोट्स की मदद
बता दें कि जिस लापता पनडुब्बी को खोजा जा रहा है, वो एक टूरिस्ट पनडुब्बी थी, जिसे 'टाइटन' कहा जाता था. उसने कई दिनों पहले अटलांटिक महासागर में लोगों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए समुद्र के हज़ारों मीटर नीचे गोता लगाया था. मगर, रविवार से उसका संपर्क टूट गया. अब उसे खोजने में पानी के अंदर चलने वाले रोबोट्स की मदद ली जाएगी, उन्‍हें अंडरवॉटर रोबोट कहते हैं. समुद्र की गहराइयों में काम करने वाली ब्रितानी एक्सपर्ट कंपनी मैगलेन ने कहा कि वो उस पनडुब्बी को खोजने में मदद कर रही है.

'कॉन्ट्रैक्ट के पहले पन्ने पर 3 बार मौत का जिक्र' 
बीबीसी के अनुसार, उस पनडुब्‍बी में पहले कभी सफर करने वाले शख्‍स माइक रीस ने बताया है कि जो लोग उसमें सवारी करते हैं, उन्‍हें पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट के जरिए आगाह कर दिया जाता है कि उसकी सेवा तभी लें, जब जान के ख़तरों से वाकिफ हों. माइक रीस ने कहा, ''वो एक ऐसी पनडुब्‍बी है, जिसमें सवार होने से पहले आप एक दस्तावेज पर दस्तख़त करते हैं, जिसके पहले ही पन्ने पर तीन बार मौत या मारे जाने का जिक्र है." माइक के मुताबिक, उन्‍होंने पिछले साल ही उस पनडुब्बी से यात्रा की थी. उनका कहना है कि उन्हें अब बहुत ज़्यादा उम्मीद नहीं है. यानी, उन्‍हें भी डर है कि अब टाइटैनिक का मलबा देखने गए लोगों की जान न चली जाए. 

यह भी पढ़ें: टाइटैनिक का मलबा देखने गए पाकिस्तान बिजनेसमैन हुए लापता, टूरिस्ट पनडुब्बी में थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget