एक्सप्लोरर

तिब्बत में 6 दिन पहले ही हुई थी 126 की मौत, फिर आया भयंकर भूकंप, जापान में भी डरावनी स्थिति

जापान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सोमवार शाम सुनामी की चेतावनी जारी की गई.

Tibet Earthquake: चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे के डिंगरी काउंटी में सोमवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 8:58 बजे पवित्र शहर शिगाज़े के आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने सीईएनसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

इसी क्षेत्र में आठ जनवरी को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 126 लोग मारे गए थे और 188 अन्य घायल हो गए थे. चीन ने इलाके में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है. आठ जनवरी के भूकंप के बाद, इस क्षेत्र में 640 से अधिक झटके महसूस किए गए.

वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तिब्बत के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और उसे प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए “कठिन लड़ाई” जीतने का भरोसा है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि बचावकर्मियों ने उच्च ऊंचाई वाले पठार पर कड़ाके की ठंड और कम ऑक्सीजन के स्तर का सामना करते हुए, फंसे हुए लोगों को खोजने और बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की.

उन्होंने भारत में स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार के उस आह्वान की भी आलोचना की, जिसमें चीनी सरकार से पुनर्निमाण के दौरान तिब्बती लोगों की पारंपरिक जरूरतों और मौलिक अधिकारों को ध्यान में रखने को कहा गया है. जियाकुन ने कहा कि ‘निर्वासित तिब्बती सरकार’ एक शुद्ध अलगाववादी राजनीतिक समूह है और दुनिया के किसी भी देश ने इसे मान्यता नहीं दी है.

जापान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप

जापान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सोमवार शाम सुनामी की चेतावनी जारी की गई. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि रात 9.19 बजे आए भूकंप की तीव्रता मियाजाकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में जापानी भूकंपीय पैमाने 5 से कुछ अधिक मापी गई. जापान के भूकंपीय स्केल में अधिकतम मान 7 है. वहीं अधिकतम 10 मान वाले रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई. मौसम एजेंसी ने मियाजाकी और कोची प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है.

जापान टाइम्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र ह्युगानाडा सागर में 30 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप के तुरंत बाद, एजेंसी ने मियाजाकी और कोची प्रान्तों के तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. उसने बताया है कि समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं. आस-पास के लोगों से तट से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?
‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget