एक्सप्लोरर

मिस्र के इस स्पा में लोगों को दी जाती है स्नेक मसाज, पीठ पर लेटा दिए जाते हैं ढेर सारे सांप

अक्सर कहा जाता है कि मसाज हमारे शरीर को आराम देने के साथ-साथ हमारा सारा स्ट्रेस भी दूर कर देती है. मसाज ना सिर्फ बॉडी को रिलैक्स करती है बल्कि इंसान इससे अच्छा भी महसूस करता है.

अभी तक आपने अलग-अलग तरह की मसाज के बारे में सुना और देखा होगा. बाकायदा मसाज सेंटर अलग-अलग पैकेज के जरिए लोगों को लुभाते भी हैं. लेकिन क्या आपने कभी सांपों से मसाज कराने के बारे में सोचा है. जी हां ये कोई प्रैंक या मजाक नहीं है. मिस्र के एक स्पा में लोगों को स्नेक मसाज की सर्विस दी जा रही है. साथ ही इस मसाज के बेहद कारगर होने का दावा भी किया जा रहा है. हालांकि कहा जा रहा है कि मसाज कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है. दरअसल मिस्र के काइरो में मौजूद इस स्पा सेंटर में कई तरह की मसाज दी जाती हैं जिसमें बिना जहर वाले सांपों से मसाज कराई जाती है.

बॉडी पर छोड़े जाते हैं कई तरह के सांप
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस मसाज में कई सांपों को एक साथ बॉडी पर छोड़ा जाता है. इसके बाद सांप शरीर और चेहरे पर रेंगते हैं . सोशल मीडिया पर इस मसाज का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मसाज करने वाला कर्मचारी शख्स की कमर पर पहले एक तेल मलता है. जिसके बाद अजगर की प्रजाति समेत करीब 28 तरह के सापों को शरीर पर छोड़ा जाता है. मसाज का ये सेशल तीस मिनट तक चलता है. इस मसाज को मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में खासा कारगर बताया जा रहा है. साथ ही रक्त प्रवाह को बेहतर करने में भी इस मसाज को उपयोगी बताया जा रहा है.

This massage at a Cairo spa is not for the faint-hearted pic.twitter.com/YWAsHrHn1e

— Reuters (@Reuters) December 29, 2020 लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. यूजर्स की इस मसाज को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे काफी इनोवेटिव और खास तरह की मसाज बता रहे हैं. तो कुछ लोग इसे डरावना भी कह रहे हैं.
ये  भी पढ़ें-

Health Tips: अदरक खाना है पसंद, तो जान लें इसे खाने के ये 11 बड़े नुकसान

Health Tips: मूंगफली खाने के शौक़ीन हैं तो जान लें मूंगफली के 5 बड़े साइडइफेक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget