एक्सप्लोरर

British PM Race: इस बार ऋषि सुनक को पीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता! सांसदों का आंकड़ा यही बताता है

Rishi Sunak: ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक की ब्रिटेन में इस वक्त जबरदस्त चर्चा है. सटोरिए उनके नाम पर सट्टा लगा रहे हैं तो रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सवा सौ से ज्यादा सांसद सुनक के साथ हैं.

Rishi Sunak Vs Boris Johnson: भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक एक बार फिर ब्रिटेन के पीएम की रेस में शामिल हो गए हैं. ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक ने रविवार (23 अक्टूबर) को पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा एक ट्विटर पोस्ट के जरिये की. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के 128 सांसद समर्थन कर रहे हैं, जो कि पीएम बनने के लिए न्यूनतम 100 के आंकड़े से काफी ज्यादा है.

रिपोर्ट्स के दावे पर यकीन करें तो इस बार सुनक को पीएम की कुर्सी पर बैठने से कोई नहीं रोक सकता है. हालांकि, पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के समर्थकों ने भी पर्याप्त संख्याबल का दावा किया है. फिलहाल जॉनसन की ओर से उम्मीदवारी की घोषणा किया जाना बाकी है. मजेदार बात यह है लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अचानक बदले सियासी घटनाक्रम को देखते हुए जॉनसन अपनी छुट्टियां बीच में रोककर वापस लौट आए और उन्होंने पीएम पद के लिए सुनक से साथ लंबी बैठक भी की थी.

कब तक तय होगा अगला ब्रिटिश पीएम

यूके पार्लियामेंट वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार (24 अक्टूबर) को नामांकन बंद होंगे. नामांकन ईमेल से भेजे जा सकते हैं या सीधे जमा कराए जा सकते हैं. अगर 100 सांसदों के समर्थन वाले एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो मतदान की पूरी प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. वहीं, ब्रिटेन में अगला आम चुनाव 2024 में होना है.

सही साबित हुई सुनक की चेतावनी

माना जा रहा है कि सुनक इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीरता से मुकाबले में हैं क्योंकि उनकी ज्यादातर चेतावनियों को निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने ‘नाउम्मीदी की भावना’ के रूप में खारिज कर दिया था. कुख्यात ‘मिनी बजट’ के फैसलों से अर्थव्यवस्था में गिरावट के मद्देनजर सुनक की चेतावनी सही साबित हुई है.

पूर्व निवेश बैंकर, ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक ऋषि सुनक 2015 में यॉर्कशायर के टोरी गढ़ रिचमंड से संसद सदस्य चुने गए थे और फिर वह जल्द ही कनिष्ठ मंत्री से वित्त मंत्री के पद तक पहुंच गए.

लिज ट्रस से इतने पीछे रह गए थे सुनक

पिछले महीने, ब्रिटेन की तत्कालीन विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए मुकाबले में हराकर प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन का स्थान लिया था. तब ट्रस को 57.4 फीसदी और सुनक को 42.6 फीसदी मत मिले थे.

ऐसा है सुनक का परिवार

सुनक की दो बेटियां- कृष्णा और अनुष्का, हैं. सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखक सुधा मूर्ति की बेटी हैं. सुनक के पिता यशवीर सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं जबकि उनकी मां ऊषा सुनक फार्मासिस्ट हैं. ऋषि सुनक जब सांसद बने थे तो उन्होंने हाउस ऑफ कॉमंस में भगवद्गीता के नाम पर शपथ ली थी.

भारत को लेकर सुनक का रुख क्या है?

प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए लगभग आठ सप्ताह तक चले चुनाव अभियान के दौरान ऋषि सुनक ने कहा था, ‘‘हम जानते हैं कि ब्रिटेन-भारत संबंध महत्वपूर्ण हैं. हम अपने दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं.’’

सुनक ने कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए उनका दृष्टिकोण ब्रिटेन के लिए भारत में चीजों को बेचने के मौके से परे रहा है और वह चाहते हैं कि ब्रिटेन भी ‘भारत से सीखे’. उन्होंने कहा था, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारे छात्रों के लिए भी भारत की यात्रा करना और सीखना आसान हो, हमारी कंपनियों और भारतीय कंपनियों के लिए एक-दूसरे के साथ काम करना आसान हो क्योंकि यह केवल एकतरफा संबंध नहीं है, यह दो-तरफा संबंध है और इस तरह का बदलाव मैं उस रिश्ते में लाना चाहता हूं.’’

यह भी पढ़ें- Britain PM Race: ऋषि सुनक लड़ेंगे पीएम पद का चुनाव, कहा- सुधारना चाहता हूं ब्रिटेन की इकॉनमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget