एक्सप्लोरर

सत्ता हस्तांतरण जितनी देर होगी, कोविड-19 के लिए टीकाकरण में उतना ही विलंब होगा: जो बाइडन

बाइडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनके सत्ता हस्तांतरण दल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा हैअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है और कई राज्यों में चुनावी नतीजों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण में जितनी देर होगी कोविड-19 टीके की योजना में उतने ही ‘‘हफ्ते या महीने’’ का विलंब होता जाएगा. कोविड-19 के स्वास्थ्य कर्मियों के सािथ ऑनलाइन गोलमेज बैठक में बाइडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनके सत्ता हस्तांतरण दल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है.

चुनाव में हार स्वीकार नहीं कर पा रहे ट्रंप 

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है और कई राज्यों में चुनावी नतीजों के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी जिन समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, उनमें से एक है प्रशासन का सत्य स्वीकार ना करना...कानून कहता है कि सामान्य सेवा प्रशासन में एक व्यक्ति होता है, जो विजेता कौन है उसकी पहचान करता है और फिर उन्हें उन सभी डेटा और सूचनाओं तक पहुंच प्राप्त करनी होती है जो सरकार के पास है.’’

बाइडन ने समस्या से कराया अवगत 

बाइडन ने कहा कि इसमें पूर्ण विजेता की आवश्यकता नहीं है, इसमें स्पष्ट विजेता होना चाहिए. बाइडन ने कहा, ‘‘हमें उन चीजों तक पुहंच नहीं मिल पाई है, जो हमें बात की गहराई जानने के लिए चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि हमें कैसे पता चलेगा कि कब (कोविड-19 के) ये टीके आ रहे हैं, उन्हें कैसे बांटा जाएगा और पहले किन लोगों को मिलेगा और आखिर योजना क्या है.

देश में कोरोना के हालत 

आपको बता दें कि कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है. अमेरिका में इस वायरस से अबतक 1,18,73,863 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,66,996 लोग इस संक्रमित से मुक्त हुए हैं. वहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,56,262 हो गई है.

ये भी पढ़ें-

मनमोहन सिंह ने 26/11 अटैक के बाद क्यों नहीं किया पाकिस्तान पर हमला? बराक ओबामा ने बताया

बराक ओबामा ने बताया पाक में लादेन को मारने का पूरा प्लान, कहा- ऑपरेशन पूरा होते ही किया था जरदारी को फो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget