एक्सप्लोरर

थाईलैंड की गुफा में 12 बच्चों के फंसे होने का मामला- बचाव अभियान के दौरान सेना के पूर्व गोताखोर की मौत

थाईलैंड में एक गुफा के भीतर फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच को बचाने में मदद करते हुए ऑक्सीजन की कमी के कारण सेना के एक पूर्व गोताखोर की मौत हो गई. यह घटना पानी में डूबी गहरी गुफा के भीतर से टीम को निकालने के अभियान के खतरों के बारे में संकेत देती है.

मे साई: थाईलैंड में एक गुफा के भीतर फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच को बचाने में मदद करते हुए ऑक्सीजन की कमी के कारण सेना के एक पूर्व गोताखोर की मौत हो गई. यह घटना पानी में डूबी गहरी गुफा के भीतर से टीम को निकालने के अभियान के खतरों के बारे में संकेत देती है. इस मौत के बाद इसी रास्ते से गुफा में फंसे युवा खिलाड़िओं को निकालने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

गोताखोर की मौत के बाद उठे सवाल चिआंग राय के डिप्टी गवर्नर पास्साकोर्न बूनयालक ने कहा, ‘‘अपनी इच्छा से मदद करने वाले एक पूर्व सील गोताखोर की मौत हो गई.’’ उन्होंने इसे ‘दुखद खबर’ बताया. गोताखोर की पहचान समन कुनोंत के रूप में हुई है. कुनोंत थाम लुआंग गुफा के भीतर एक जगह से वापस आ रहे थे तभी उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो गई. थाई सील के कमांडर एपाकोर्न यूकोंगकाव ने कहा, ‘‘वापस लौटते समय वह बेहोश हो गया.’’

उन्होंने बताया कि एक दोस्त ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की. यह पूछे जाने पर कि अगर एक अनुभवी गोताखोर बाहर नहीं निकल पाया तो लड़के कैसे सुरक्षित बाहर निकल पाएंगे, एपाकोर्न ने कहा कि वो बच्चों के साथ ज्यादा एहतियात बरतेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमने एक व्यक्ति को खो दिया लेकिन अब भी हमारा विश्वास काम जारी रखने में है.’’

जून के महीने में फंसे थे बच्चे आपको बता दें कि थाईलैंड की एक गुफा में हफ्ते भर से ज्यादा समय बीत जाने के बाद लापता अंडर-16 फुटबॉल टीम के 12 बच्चे और उनके कोच का पता चल गया है. सभी 12 खिलाड़ी जीवित हैं लेकिन उन्हें गुफा से बाहर निकालने में महीनों का समय लग सकता है. जिस गुफा में वो फंसे हैं उसमें बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

थाईलैंड की अंडर- 16 फुटबॉल टीम के 12 बच्चे और उनके 25 साल के कोच 23 जून से लापता हैं. ऐसा अनुमान है कि उन्होंने भारी बारिश की वजह से गुफा में शरण ली थी और बारिश की वजह से गुफा का प्रवेश द्वारा बंद हो गया जिससे वो वहां फंस गए. इन बच्चों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget