एक्सप्लोरर

जर्मनी में बड़ा आतंकी हमला टला, दो इस्लामिक कट्टरपंथियों ने रची थी देश को दहलाने वाली साजिश, केमिकल अटैक का था प्लान

Germany Terrorist Arrest: पुलिस ने बताया है कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारियां की गई थीं.

Germany Terrorist Arrest: जर्मनी में रविवार को बड़ा आतंकी हमला टल गया. यहां दो कथित आतंकियों को एक ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यह दोनों आरोपी ईरानी मूल के हैं और दोनों इस्लामी कट्टरपंथी हैं. आरोप है कि ये दोनों आतंकी जर्मनी में बायोलॉजिकल हथियारों से हमला करने वाले थे. अब जर्मनी में इन्हें एमजे और जेजे के नाम पुकारा जा रहा है.  

जर्मनी पुलिस ने एमजे और जेजे को नॉर्थ कहाइन वेस्टफेलिया इलाके से गिरफ्तार किया. इन दोनों के घर से सायनाइड और राइसिन जैसे कई खतरनाक केमिकल्स जब्त किए गए हैं. राइसिन कैस्टर बिन्स अरंडी के बीज से बना हुआ होता है, अगर यह किसी इंसानी शरीर के अंदर चला जाए तो वो कुछ ही मीनटों के अंदर मर सकता है. यह सायनाइड जहर से 6,000 गुणा अधिक खतरनाक होता है. 

FBI से सूचना मिली
स्थानीय मीडिया के अनुसार जर्मनी के सुरक्षा बलों को अमेरिका की इंवेस्टिगेशन एजेंसी एफबीआई से संभावित केमिकल अटैक की सूचना मिली थी. एफबीआई को सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम की एक चैट का पता चला था, जिसमें दो लोगों के जानलेवा केमिकल बनाने की बातें शामिल थीं.  

लोगों की सुरक्षा का रखा ध्यान 
वहीं, इस चैट का खुलासा होने के बाद जर्मनी के सुरक्षा बल फौरन इन आतंकियों के ठिकानों पर पहुंच गई. स्थानीय पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी. पुलिस ने बताया है कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारियां की गई थीं. एमजे और जेजे को गिरफ्तार करने से पहले इलाके को सील कर दिया गया था. दोनों को पकड़ने से पहले सुरक्षा बलों ने प्रोटेक्टिव गियर पहने ताकि केमिकल्स का उनपर कोई असर न हो. 

बता दें कि इस मामले पर जर्मनी की गृह मंत्री नैंसी फेजर ने बताया कि हमारे सुरक्षा बल किसी भी इस्लामिल हमले की चेतावनी पर संजीदगी से कार्रवाई करते हैं. एमजे और जेजे पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लगे हैं. जर्मनी में इस तरह के आरोपों के तहत 3-5 साल तक की सजा का प्रावधान है. 

यह भी पढ़े: गियरबॉक्स टूटा, समुद्र में खराब मौसम झेला, 15 दिन तक नारियल पीकर जिंदा रहे, पढ़िए 14 मछुआरों की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget