एक्सप्लोरर

Taslima Nasrin: आतंकियों को तसलीमा नसरीन का करारा जवाब, बोलीं- अमेरिकी राष्ट्रपति-इजराइली पीएम को नहीं मार पा रहे तो लेखकों पर कर रहे हमला

Taslima Nasrin Responds on Death Threats: लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद कई लेखकों को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं, उनमें एक नाम तसलीमा नसरीन का भी है.

Taslima Nasrin Slamming Terrorists: बांग्लादेश (Bangladesh) की लेखिका तसलीमा नसरीन (Taslima Nasrin) ने कहा है कि आतंकवादी (Terrorists) अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) और इजराइल के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Israel) को मारने के बजाय निर्दोष लेखकों (Authors), कलाकारों (Artists) और स्वतंत्र विचारकों (Free Thinkers) को मार रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार की सुबह अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक और अमेरिकी नागरिक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर जानलेवा हमला हुआ था. 

रुश्दी पर हमले की निंदा तसलीमा नसरीन ने भी की थी. इसके बाद बांग्लादेशी लेखिका को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं. उनके ट्विटर पर धमकियों की बाढ़ आ गई है. धमकियों के जवाब में तसलीमा नसरीन ने ट्वीट में आतंकियों पर निशाना साधते हुए लिखा, ''मुस्लिम आतंकी अमेरिकी राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री से बहुत गुस्सा हैं क्योंकि वे आतंकियों को मारने और मुस्लिम जमीन पर बम गिराने का आदेश देते हैं लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति और इजराइली पीएम को मारने के बजाय मुस्लिम आतंकी निर्दोष लेखकों, कलाकारों और स्वतंत्र विचारकों को मार रहे हैं. ऐसा क्यों है?''

तसलीमा नसरीन ने अन्य धमकियों का इस तरह दिया जवाब

ट्विटर पर एक अकाउंट से तसलीमा को धमकी दी गई, ''अब तुम्हारा नंबर है इंशाअल्लाह.'' इस पर लेखिका ने लिखा, "मैं क्यों, हर कोई कह रहा है कि अगला नंबर जेके रोलिंग का है!'' एक धमकी में लिखा गया, ''हां, अब तुम्हें चिंता होनी चाहिए.'' इसके जवाब में तसलीमा ने केवल इतना लिखा, ''रियली?''

एक शख्स ने लिखा, ''तुम्हें अल्लाह से डरना चाहिए, अब भी वक्त है.'' इस पर लेखिका ने जवाब दिया, ''मैं क्यों डरूं? क्या अल्लाह सबसे ज्यादा दयालु और कृपालु नहीं है?'' तसलीमा को एक ट्वीट के जरिये धमकी में लिखा गया, ''तुम हमारी जद में हो, जल्द हम तुम पर हमला करेंगे.'' इस पर लेखिका ने पूछा, ''मेरी गलती क्या है?''

एक धमकी के जवाब में नसरीन ने लिखा, ''मुझे पूरा यकीन है कि तुम लोगों ने मौत की धमकी जारी करने से पहले मेरी कोई किताब नहीं पढ़ी है.'' बता दें कि सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा मशहूर लेखिका जेके रोलिंग ने भी की. इसके बाद उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां मिलने लगीं.

यह भी पढ़ें

Salman Rushdie Attacked: इस्लामिक देशों में कानून सख्त लेकिन कुरआन में ईशनिंदा के लिए दंड का आदेश नहीं

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी, मौके से एक शख्स गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget