एक्सप्लोरर

China-Taiwan Conflict: नहीं माना चीन तो ताइवान ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास, ड्रैगन पर लगाया 'आक्रमण की तैयारी' करने का आरोप

Taiwan-China Tension: ताइवान सेना की आठवीं कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने ताइपे में मीडिया को बताया कि ताइवान की सेना ने कई घंटे तक अपने ‘फायरिंग टारगेट फ्लेयर्स’ और तोपखाने से गोले दागे.

Taiwan-China Crisis: ताइवान (Taiwan) ने मंगलवार को आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और द्वीपीय देश के आसपास चीन (China) का मुकाबला करने के लिए अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया. चीन का सैन्य अभ्यास पांच दिनों से चल रहा है. ताइवान ने बीजिंग पर पिछले सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy pelosi) की ताइपे यात्रा का उपयोग स्व-शासित द्वीप पर आक्रमण की तैयारी के लिए करने का आरोप लगाया है. चीन 'वन चाइना पॉलिसी' के तहत ताइवान को अपना हिस्सा बताता है.

सेना की आठवीं कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने ताइपे में मीडिया को बताया कि ताइवान की सेना ने कई घंटे तक अपने ‘फायरिंग टारगेट फ्लेयर्स’ और तोपखाने से गोले दागे. सेना ने कहा कि अभ्यास बृहस्पतिवार को एक बार फिर होगा जिसमें सैकड़ों सैनिकों और 40 होवित्जर की तैनाती शामिल होगी.चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्वी थिएटर कमान ने घोषणा की कि वह 9 अगस्त को ताइवान द्वीप के आसपास के जल और हवाई क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास और प्रशिक्षण आयोजित करना जारी रखे हुए है, जिसमें संयुक्त नाकाबंदी और संयुक्त समर्थन कार्यों पर जोर दिया गया.

चीन ने क्या कहा? 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेन बिन ने मंगलवार को बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में मौजूदा तनाव का कारण सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के अधिकारी स्वतंत्रता की चाहत और उकसावे के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत है. उन्होंने कहा, ‘‘हम ताइवान के अधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इतिहास की प्रवृत्ति के खिलाफ जाने या सैन्य बल के साथ पुनर्मिलन का विरोध करने का कोई भी प्रयास सभी चीनी लोगों द्वारा अस्वीकार किया जाएगा और व्यर्थ होगा. इस तरह के प्रयासों का विफल होना तय है.’’

चीनी मीडिया क्या कह रही है? 

पीएलए ने शुरू में ताइवान जलडमरूमध्य में 4-7 अगस्त तक अपनी सेना के सभी हथियारों को शामिल करते हुए  सैन्य अभ्यास की घोषणा की थी, लेकिन यह अभी जारी है और इसका कोई अंत नहीं दिखता. चीन की आधिकारिक मीडिया की खबरों में कहा गया है कि ताइवान के आसपास अभ्यास जारी रखना एक नयी सामान्य बात होगी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के चुनावों से पता चलता है कि ताइवान की ज्यादातर जनता चीन के साथ किसी भी तरह के एकीकरण का विरोध करती हैं और लोगों का एक बड़ा हिस्सा खुद को 'ताइवानी' मानता है, न कि 'चीनी'.ताइपे में, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया को अपने संबोधन में आरोप लगाया कि 'चीन ने अपने सैन्य अभ्यास का इस्तेमाल ताइवान पर आक्रमण की तैयारी के लिए किया है’’ और पेलोसी की यात्रा को बहाने के रूप में इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें- 

China Taiwan Tension: नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद नहीं खत्म हो रहा चीन का 'गुस्सा', लगातार कर रहा युद्धाभ्यास

China-Taiwan Conflict: चीन के खिलाफ एक जुट हुए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान, कहा- ताइवान में बंद करो सैन्य अभ्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?
PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत

वीडियोज

आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget