एक्सप्लोरर

Diabetes Worldwide: रिसर्च में दावा- इस कारण बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, पूरी दुनिया में 1.4 करोड़ से ज्यादा हैं पीड़ित

Lifestyle On Diabetes: रिसर्च से पता चला है कि दुनियाभर में डायबिटीज टाइप 2 के ज्यादातर मामले खराब भोजन की वजह से होते हैं. भारत में अस्वास्थ्यकर खानपान से संबंधित डायबिटीज के सबसे कम मामले पाए गए.

Symptoms of diabetes: दुनियाभर में साल 2018 तक डायबिटीज टाइप 2 के एक करोड़ 41 लाख से अधिक मामलों के पीछे खराब आहार एक प्रमुख वजह के तौर पर सामने आया है. वैश्विक स्तर पर इन आंकड़ों में 70 प्रतिशत से अधिक नए मामलों से जुड़े हैं. इसमें राहत वाली बात यह है कि भारत में अस्वास्थ्यकर खानपान से संबंधित डायबिटीज के सबसे कम मामले थे.

रिसर्च क्या कहता है ?

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में पाया गया है कि 30 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले देशों में जैसे भारत, नाइजीरिया और इथियोपिया में अस्वास्थ्यकर भोजन के कारण टाइप 2 डायबिटीज के सबसे कम मामले सामने आए थे. जर्नल ‘नेचर मेडिसिन’ में प्रकाशित इस विश्लेषण में 1990 और 2018 के आंकड़ों को देखा गया है. इसमें महत्वपूर्ण बात यह पता चली है कि कौन-कौन से आहार के कारण दुनिया में डायबिटीज के आंकड़े बढ़ रहे हैं. शोध में 11 प्रकार के आहारों पर विचार किया गया. उनमें से तीन का डायबिटीज बढ़ाने में बड़ा रोल पाया गया. 

इन खाद्य पदार्थों में साबुत अनाज की कमी, पॉलिश्ड चावल, गेहूं की अधिकता और प्रॉसेस्ड मीट का अधिक सेवन शामिल था. बहुत अधिक फलों का रस पीने और गैर-स्टार्च वाली सब्जियों की अधिकता, सूखे मेवे नहीं खाने से भी लोग डायबिटीज से ग्रसित हुए हैं.

अमेरिका में टफ्ट्स विश्वविद्यालय के वरिष्ठ लेखक दारीश मोजाफेरियन ने कहा कि हमारे अध्ययन से पता चलता है कि खराब क्वालिटी का कार्बोहाइड्रेट दुनियाभर में डायबिटीज का सबसे बड़ा कारक है.  

डायबिटीज कैसे प्रभावित करता है?

टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन के प्रति शरीर की कोशिकाएं प्रतिरोध करती हैं. इंसुलिन पैंक्रियाज में बनने वाला एक हार्मोन है, जो किसी भी समय रक्तप्रवाह में ग्लूकोज की कमी को कंट्रोल करता है. 184 देशों के अध्ययन से पता चला है कि सभी देशों ने 1990 और 2018 के बीच टाइप 2 डायबिटीज के मामलों में वृद्धि देखी है.

शोधकर्ताओं ने बताया कि मध्य, पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया- विशेष रूप से पोलैंड और रूस में आहार रेड मीट, प्रॉसेस्ड मीट और आलू से भरपूर होता है. वहां डाइट से जुड़े टाइप 2 डायबिटीज के मामलों की सबसे बड़ी संख्या थी. लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में भी टाइप 2 डायबिटीज के मामलों की संख्या काफी थी. विशेष रूप से कोलम्बिया और मैक्सिको में चीनी युक्त पेय, प्रॉसेस्ड मीट की उच्च खपत और साबुत अनाज के कम सेवन को जिम्मेदार माना गया है.

ये भी पढ़े- Mohan Bhagwat : 'भारत बना ही है...' गुजरात यूनिवर्सिटी में मोहन भागवत बोले- दुनिया को समझना चाहिए पारंपरिक ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget