एक्सप्लोरर

Switzerland Suicide Pod : इस देश में की जा रही मरने की तैयारी, मशीन का बटन दबाते ही 2मिनट में आपको मिलेगी मृत्यु

Switzerland Suicide Pod : स्विट्जरलैंड में सुसाइड करने वाले लोगों के लिए एक मशीन बनाई है, जिसमें बटन दबाकर कोई भी मौत को गले लगा सकता है.

Switzerland Suicide Pod : स्विट्जरलैंड में एक ऐसा इनोवेशन किया गया है, जिससे लोग काफी हैरान हैं. यहां सुसाइड करने वाले लोगों के लिए एक मशीन बनाई है, जिसमें बटन दबाकर कोई भी मौत को गले लगा सकता है. स्पेस कैप्सूल जैसी दिखने वाली मशीन का नाम सुसाइड पॉड है. इसे वाले वाले ग्रुप का कहना है कि स्विट्जरलैंड में पहली बार कुछ ही महीनों में एक सुसाइडल पॉड का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके जरिए बिना किसी मेडिकल फेसेलिटी के इंसान मर सकता है. पहली बार साल 2019 में इसका अनावरण किया गया था. एएफपी के मुताबिक, मशीन अंदर से ऑक्सीजन को नाइट्रोजन में बदल देती है, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है. 

ऐसे करेंगे इस्तेमाल, पैसे भी चुकाने होंगे
अगर किसी को अपनी जान देनी है तो उससे कई सारी चीजें पूछी जाएंगी. जैसे आपका नाम क्या है, आप कहां रहते हैं और फिर पूछा जाता है कि ऐसा क्यों करना चाहते हैं. मशीन में बैठकर इंसान जब बटन दबाता है तो हवा में मौजूद ऑक्सीजन अगले 30 सेकंड में ही 21 प्रतिशत से घटकर 0.05 प्रतिशत हो जाएगा और अगले 3 से 4 मिनट में व्यक्ति हमेशा के लिए सो जाएगा.

द लास्ट रिजॉर्ट के मुख्य कार्यकारी फ्लोरियन विलेट ने बताया कि एक बार बटन दबाने के बाद कोई और ऑप्शन मौजूद नहीं होता. मशीन के आविष्कारक फिलिम नीत्शे ने बताया कि व्यक्ति कैप्सूल में चढ़ता है और ढक्कन बंद करता है. मशीन अंदर लेटे शख्स से पहले से रिकॉर्ड किए गए सवाल पूछती है, जैसे कि वे कौन हैं, वे कहां हैं और क्या उन्हें पता है कि बटन दबाने पर क्या होता है.

कपल भी दे सकेंगे एक साथ जान
मशीन के इस्तेमाल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है. यदि कोई 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो उसे छूट मिल सकती है. मशीन के इस्तेमाल के लिए पैसे चुकाने होंगे. इसके लिए अभी 20 डॉलर तय किए गए हैं. हालांकि, कंपनी एक डबल मशीन बनाने कोशिश कर रही है, जिसमें कपल एक साथ अपना जीवन समाप्त कर सकें. भविष्य में इसकी कीमत 15,000 यूरो हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget