एक्सप्लोरर

Sweden: स्वीडन की पहली महिला पीएम बनने के कुछ घंटों बाद ही चली गई कुर्सी, जानें ऐसा कैसे हुआ

Sweden First Female PM: स्वीडन की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने के कारण मेगदालेना एंडरसन को इस्तीफा देना पड़ा.

Sweden First Female PM Resign: स्वीडन की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने के कारण मेगदालेना एंडरसन को इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही सहयोगी दल द ग्रीन्स ने सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया.

एंडरसन ने इस्तीफे पर क्या कहा?
एंडरसन ने संवाददाताओं से कहा, “मेरे लिए यह सम्मान का प्रश्न है लेकिन मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व नहीं करना चाहती जिसकी वैधानिकता पर सवाल खड़ा किया जा सके.” एंडरसन ने संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से कहा है कि वह अब भी ‘सोशल डेमोक्रेटिक’ की एक पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने की इच्छुक हैं.

लेकिन, उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी सरकार से समर्थन वापस लेती है तो गठबंधन की सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. स्वीडन की 349 सीटों वाली संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन ने कहा कि उन्हें एंडरसन का इस्तीफा मिल गया है और वह स्थिति पर चर्चा के लिए पार्टी के नेताओं से बात करेंगे.

कैसे पीएम बनी थीं एंडरसन?
स्वीडन की 349 सदस्यों वाली संसद में 117 सदस्यों ने एंडरसन के पक्ष में वोट डाला था जबकि 174 ने विरोध में वोट डाला था. ऐसे में स्वीडन के संविधान के मुताबिक, अगर 175 सांसद किसी उम्मीदवार के खिलाफ नहीं हैं तो उसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री बनाया गया था.

बता दें कि स्टीफन लोफवेन की जगह पर मेंगडालेन को प्रधानमंत्री बनाया गया था क्योंकि लोफवेन ने इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, वह फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, एंडरसन प्रधानमंत्री बनाए जाने से पहले वित्त मंत्री थीं.

यह भी पढ़ें-

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget