एक्सप्लोरर

Sudan Violence: सूडान में 24 घंटे का संघर्षविराम, अब तक 185 की मौत, 1800 लोग घायल

Sudan Violence: सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी हिंसा में अब तक इस झड़प में 185 लोगों की मौत हुई है. वहीं करीब 1800 लोग घायल है.

Sudan War: सूडान की राजधानी खार्तूम में लोग घरों में दुबके हुए हैं. सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच भीषण झड़प में सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं. हजारों लोग जख्मी हैं. सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं. खार्तूम में लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है कि घरों से निकलना असुरक्षित है. कुल मिलकर भयावह मंजर है. इसी बीच अरब मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, खार्तूम में पिछले चार दिनों से जारी संघर्ष 24 घंटों के लिए थमा है. संघर्षविराम को लेकर सेना और अर्धसैनिक बलों में सहमति बन गई है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूडान की राजधानी खार्तूम में जारी संघर्ष की वजह से लोग अपनी बुनियादी जरूरतें तक नहीं पूरा कर पा रहे हैं. लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे हैं. दरअसल, हिंसा की वजह से खार्तूम के अस्पतालों में हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं. स्वास्थ्यकर्मी घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में चौबीस घंटों के संघर्ष विराम के कारण जरूरतमंदों को उपचार मिल पाएगा.

आंकड़ों से कहीं अधिक मौतें 

सूडान की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस झड़प में 185 लोगों की मौत हुई है. वहीं करीब 1800 लोग घायल हैं. हालांकि सूडान में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों का कहना है कि ये आंकड़े गलत है. हिंसा की वजह से मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है. मालूम हो कि इससे पहले दोनों पक्षों ने सूडान की राजधानी खार्तूम के अलग-अलग हिस्सों पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है.

पहले भी हुआ था तीन घंटों के लिए अस्थाई संघर्ष विराम

गौरतलब है कि सोमवार को भी सेना और अर्धसैनिक बल तीन घंटों के अस्थाई संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे लेकिन इसके बाद संघर्ष पहले से उग्र हो गया. खार्तूम में जारी हिंसा में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो चुकी है. जिनका नाम अल्बर्ट ऑगस्टाइन था. इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताते हुए कहा है कि सूडान स्थित भारतीय दूतावास मृतक के परिजन की मदद करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Russia: जासूसी के आरोप में पकड़े गए अमेरिकी पत्रकार की जमानत याचिका खारिज, रूस-अमेरिका में बढ़ सकता है तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
'यहां से चले चाओ...', इंग्लैंड में एक ग्रुप ने भारतीय छात्रों के साथ की अभद्रता
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget