एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में फिर लौटेगा तालिबानी बर्बरता का मंजर, तुराबी ने कहा- 'कानून कायम रखने के लिए हाथ काटने जरुरी'

तालिबानी नेता मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कहा है कि अफगानिस्तान में किसी भी तरह की रहम की उम्मीद ना की जाए. यहां हाथ काटने से लेकर फांसी पर चढ़ाए जाने जैसी क्रूर और बर्बर सजाएं वापस लागू की जाएंगी.

अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबानी शासन की बर्बरता का मंजर देखने को मिल सकता है. तालिबान के संस्थापकों में से एक और यहां उसके पिछले शासन के दौरान इस्लामिक कानूनों के कट्टर प्रारूपों को लागू करने में अहम किरदार अदा करने वाले मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. तुराबी ने कहा है कि एक बार फिर यहां इस्लामिक कानूनों के कट्टर प्रारूपों को लागू किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की रहम की उम्मीद ना की जाए. इसमें हाथ काटने से लेकर फांसी पर चढ़ाए जाने जैसी क्रूर और बर्बर सजाएं शामिल हैं. 

तुराबी ने कहा है कि, "कानून का डर बनाए रखने और सुरक्षा को कायम रखने के लिए हाथों को काटा जाना बेहद जरुरी है. इस तरह की सजाओं का लोगों पर तुरंत असर होता है. कैबिनेट अभी इस बात पर सोच विचार कर रही है कि क्या पिछली बार की तरह इस बार भी भीड़ के बीच इन सजाओं को देने का प्रावधान किया जाएगा या नहीं. जल्द ही इसको लेकर पॉलिसी बना ली जाएगी."

साथ ही में तुराबी ने कहा कि, "इस बार जज जिसमें कि महिलाएं भी शामिल होंगी वो मामलों पर सुनवाई करेंगे. हालांकि अफगानिस्तान के कानूनों की बुनियाद क़ुरान के आधार पर ही रखी जाएगी और पहले की तरह की सजाओं को वापस लाया जाएगा." 

दुनिया को हमारे कानूनों में दखल देने की नहीं है जरुरत 

वहीं तालिबान के पिछले शासन के दौरान सजा देने के बर्बर तरीकों पर नाराजगी के दावों को भी मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने खारिज किया है. साथ ही तुराबी ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अफगानिस्तान के नए शासकों के काम काज में दखलअंदाजी ना करें. बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के पिछले शासन के दौरान यहां आमतौर पर फांसी की सजा किसी बड़े स्टेडियम में दी जाती थी. जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते थे. 

हमें किसी की हिदायत की नहीं है जरुरत 

60 साल के मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने साथ ही कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान को किसी भी तरह की हिदायत की जरुरत नहीं हैं. तुराबी ने कहा, "हमारे पिछले शासन के दौरान सभी ने स्टेडियम में भारी भीड़ के बीच सजा दिए जाने पर हमारी आलोचना की थी. हालांकि हमनें कभी भी इन दूसरे देशों के कानूनों और सजा देने के उनके तरीक़ों को लेकर कोई सवाल नहीं उठाए हैं." साथ ही तुराबी ने कहा, "किसी को भी हमें इस बात को लेकर हिदायत देने की जरुरत नहीं है कि हमारे कानून किस तरह से काम करेंगे. हम इस्लाम का पालन करेंगे और क़ुरान के आधार पर अपने कानूनों को तय करेंगे."

बता दें कि, अफगानिस्तान पर तालिबान के पिछले शासन के दौरान तुराबी जस्टिस मिनिस्टर थे. 

यह भी पढ़ें 

Exclusive: तालिबान के खिलाफ खड़ा होगा राजनीतिक विकल्प, करजई, अब्दुल्ला, अहमद मसूद और सालेह संपर्क में

पेशावर से साइबर अपराधी गिरफ्तार, वर्जीनिया की लड़की से करता था न्यूड लाइव चैट की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget