एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग लगाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देश में उग्र प्रदर्शन जारी

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बीते दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी थी.

Sri Lanka Economic Crisis Protest: श्रीलंका की पुलिस ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के निजी आवास को आग के हवाले करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मीडिया में आई खबरों में ये जानकारी दी गई. देश में आर्थिक संकट को लेकर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का एक समूह शनिवार को कैम्ब्रिज प्लेस स्थित विक्रमसिंघे के निजी आवास में घुस गया और इसे आग के हवाले कर दिया था. 

वेब पोर्टल कोलंबो पेज की खबर में पुलिस प्रवक्ता एसएसपी निहाल तलदुआ के हवाले से कहा गया कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगाने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में माउंट लवीनिया निवासी 19 वर्षीय एक व्यक्ति और गाले निवासी 24 व 28 साल के दो व्यक्ति शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. तलदुआ ने कहा कि संदिग्धों को फिलहाल कोलपेट्टी पुलिस की हिरासत में रखा गया है और उन्हें रविवार शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा. 

बीते दिन हुआ था जोरदार बवाल

बता दें कि, श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच बीते दिन हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतार आए थे. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन तक रोष मार्च निकाला था. इसके बाद उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को पहले ही आवास से निकाल लिया गया था. 

श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आवास में लगाई थी आग

वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था. श्रीलंका (Sri Lanka) के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने इस्तीफा देने का एलान भी कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Sri Lanka Crisis: प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के निजी आवास में लगाई आग, हालात बिगड़े

Sri Lanka Crisis LIVE: श्रीलंका संकट पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, एस जयशंकर बोले- 'हम हमेशा रहेंगे मददगार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget