एक्सप्लोरर

COVID-19 पर लगाम लगाने में आखिर कैसे कामयाब हुआ सिंगापुर, दुनियाभर में इस मॉडल की हो रही है तारीफ

सिंगापुर में कोरोना वायरस से एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है. जिस तरह से सिंगापुर ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाया है, दुनियाभर में उसके मॉडल की तारीफ हो रही है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर बरपा रहा है, लेकिन सिंगापुर इसके फैलने पर लगाम लगाने में कामयाब साबित हुआ है. सिंगापुर द्वारा अपनाए गए मॉडल की दुनियाभर में तारीफ हो रही है. चीन में कोरोना वायरस के पैर पसारने के महज दो महीने बाद चीन के बाहर अगर कोई देश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ तो वह सिंगापुर था जहां फरवरी के मध्य तक इसके संक्रमण के 80 मामले सामने आए थे.

मगर, सिंगापुर ने इसकी रोकथाम के लिए एक ऐसा मॉडल विकसित किया जो वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने में बहुत हद तक कामयाब साबित हुआ. यही वजह है कि सिंगापुर में कोरोना वायरस से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और इस विश्वव्यापी महामारी से निपटने में सिंगापुर के इंतजामात की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है.

सिंगापुर में कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए एक साथ कई कदम उठाए उठाए गए जिसके तहत संक्रमित लोगों और उनके परिवारों को क्वारंटाइन करने के साथ-साथ कार्यस्थल से दूरी बनाना, स्कूल-कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों की बंदी शामिल है. सिंगापुर के इस कदम से सार्स-कोविड-2 यानी कोरोना वायस के संक्रमण से होने वाली बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या कम करने में मदद मिली.

मेडिकल जर्नल पोर्टल लांसेट डॉट कॉम पर प्रकाशित से आलेख 'इंटवेंशन टू मिटिगेट अर्ली स्प्रेड ऑफ सार्स-सीओवी-2 इन सिंगापुर' के अनुसार, सिंगापुर की आबादी में सार्स-सीओवी-2 यानी एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोना वायरस का संचार मानव से मानव में होने का आकलन करने के लिए इन्फ्लूएंजा एपिडेमिक सिम्युलेशन मॉडल को अपना गया. इस मॉडल में जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों के संपर्क से महामारी के खतरे का आकलन किया गया.

इस मॉडल के तहत 80 दिनों में सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण में संचयी वृद्धि का आकलन संक्रमण के तीन परिदृश्यों में किया गया. संक्रमण के इन तीनों परिदृश्यों के तहत मौलिक जनन संख्या 1.5, 2.0 या 2.5 रखी गई और ऐसा मान लिया गया कि 7.5 फीसदी में रोग के लक्षणों का पता नहीं चलता है.

इस मॉडल में सबसे पहले आधारभूत परिदृश्य में मान लिया गया है वहां कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है. इसके बाद चार स्तरों पर हस्तक्षेप के प्रभावों का आकलन किया गया और उसकी तुलना आधारभूत परिदृश्य से की गई. हस्तक्षेप यानी वायरस के संक्रमण की रोकथाम के उपायों में संक्रमित लोगों को अलग करना, उनके परिवार को क्वारंटाइन करना, स्कूलों को बंद करना, कार्यस्थल पर क्वारंटाइन व सामाजिक दूरी बनाना आदि शामिल है.

इसके बाद संक्रमण के लक्षण रहित अंशों (22.7 फीसदी, 30 फीसदी 40फीसदी और 50 फीसदी) में बदलाव करके उनका संवेदनशील अध्ययन किया गया और उसकी तुलना नियंत्रण के उन्हीं उपायों के तहत वायरस के प्रकोप के आकार से की गई.

अध्ययन का निष्कर्ष आधारभूत परिदृश्य में जब जनन 1.5 था तब 80 दिनों में संक्रमण की संचयी संख्या 2,79,000 (आईक्यूआर) थी जोकि सिंगापुर की रिहायशी आबादी के 7.4 फीसदी (आईक्यूआर) के संगत है. संक्रमण की संख्या का औसत अधिक संक्रमण के साथ बढ़ता गया. लेकिन, आधारभूत परिदृश्य के साथ तुलना करने पर सामूहिक हस्तक्षेप यानी उपाय काफी असरदार साबित हुआ.

इसका आकलन गणितीय विधि इस प्रकार किया गया कि शुरुआत में जब जनन 1.5 था तो संक्रमण की संख्या का औसत 99.3 फीसदी था लेकिन हस्तक्षेप के बाद जब जनन 2.0 था तो संक्रमण का औसत घटकर 93 फीसदी पर आ गया. इसी प्रकार, 2.5 फीसदी जनन पर संक्रमण का औसत घटकर 78.2 फीसदी रह गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल, यूजर्स बोले- 9/11 जैसा आतंकी हमला
बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल, यूजर्स बोले- 9/11 जैसा आतंकी हमला
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
Khawaja Asif On India: अफगानिस्तान की मार से घूमा पाकिस्तान का दिमाग! बौखलाए ख्वाजा आसिफ के भारत पर झूठे आरोप- 'दवाइयों के डिब्बे में...'
अफगानिस्तान की मार से घूमा पाकिस्तान का दिमाग! बौखलाए ख्वाजा आसिफ के भारत पर झूठे आरोप- 'दवाइयों के डिब्बे में...'

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
Embed widget