एक्सप्लोरर

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, बने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एंट्री करने वाले पहले भारतीय

Shubhanshu Shukla Axiom 4: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल करीब 28.5 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 4:05 बजे स्पेस स्टेशन से जुड़ा.

Shubhanshu Shukla Axiom 4: भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में एंट्री कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा देशवासियों की यात्रा है. इस मिशन का संचालन भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं. वह स्पेस सेंटर में 14 दिन बिताएंगें. ISS में पहले से मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने  चारों एस्ट्रोनॉट का स्टेशन पर स्वागत किया. उन्हें वहां वेलकम ड्रिंक दी गई.

ड्रैगन यान की डॉकिंग पूरी

एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन कैप्सूल तय समय से 20 मिनट पहले डॉक हुआ. इसके बाद हवा के रिसाव और दबाव की स्थिरता की जांच हुई. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां डॉकिंग का लाइव प्रसारण देखकर भावुक हो गईं.

शुभांशु शुक्ला के पिता का रिएक्शन

शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, "हमें बहुत खुशी है. सफल डॉकिंग हुई है इसके लिए हम भगवान का धन्यवाद करते हैं. हमें ये देख कर बहुत अच्छा लगा. हमें अपने बच्चे पर गर्व है. उनकी बहन शुचि मिश्रा ने कहा, "यह न केवल मेरे लिए, बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. यह बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है. मैं प्रार्थना करती हूं कि यह चरण भी जल्दी से गुजर जाए और वे सुरक्षित रहें."

अंतरिक्ष यान करीब 28.5 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार (26 जून 2025) को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 4:05 बजे स्पेस स्टेशन से जुड़ा. एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट 25 जून दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से आईएसएस के लिए सफल उड़ान भरी थी.

उम्मीद के साथ देख रही पूरी दुनिया- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा, "बधाई हो...एक्सिओम-4 डॉकिंग सफल रही. शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के भीतर कदम रखने के लिए तैयार हैं. उनकी 14 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा शुरू होने वाली है और पूरा विश्व उत्साह और उम्मीद के साथ देख रहा है." उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश जारी करते हए कहा, वाह... अद्भुत सफर था... सच कहूं तो जब मैं कल लॉन्चपैड पर कैप्सूल ग्रेस में बैठा था तो मेरे दिमाग में एक ही विचार था कि चलो बस चलते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget