एक्सप्लोरर

अमेरिका के फ्लोरिडा में एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा के बैगेज क्लेम एरिया में कल अचानक अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हैं. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक हमले की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

अमेरिका के फ्लोरिडा में एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

ये तस्वीरें फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल एयरपोर्ट पर उस वक्त की हैं जब गोलियों की आवाज़ों ने कोहराम मचा दिया था. 20 साल के एक लड़के ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई. हमला करने वाले शख्स की पहचान एस्टेबैन सैंटियागो के रुप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक जब वो बंदूक रीलोड कर रहा था तो पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और हिरासत में ले लिया. फिलहाल एयरपोर्ट पर सारी सेवाएं रोक दी गई हैं. निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के गवर्नर से बात कर हालात की जानकारी ली है. पिछले साल जून में फ्लोरिडा के ही एक गे नाइट क्लब में हुई अंधाधुंध फायरिंग में करीब 50 लोगों की मौत हो गयी थी.

बता दें कि फोर्ट लाउडेरडाले हालीवुड एयरपोर्ट पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है और ग्रेटर मियामी में स्थित है. यह एक बीच रिजार्ट है.

अमेरिका के फ्लोरिडा में एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

फायरिंग के बाद टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया कि यात्री सुरक्षा के लिए भाग रहे थे. कई लोग टारमैक में एकत्र हो गए थे. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एरी फ्लीशर ने ट्वीट किया ‘‘मैं फोर्ड लाउडेरडेल हवाईअड्डे में हूं. गोलियां चलाई गईं. हर व्यक्ति भाग रहा है.’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पुलिस को यह कहते हुए जाहिर किया कि गोली एक व्यक्ति ने चलाई और पांच लोग हताहत हुए हैं. पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे से कुछ पहले (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 23:30 बजे) टर्मिनल ड्राइव में गोलीबारी के बारे में सूचना मिली. 

हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, ‘‘टर्मिनल दो, बैगेज क्लेम में घटना जारी है.’’ व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एरी फ्लीशर ने ट्वीट किया ‘‘मैं फोर्ड लाउडेरडेल हवाईअड्डे में हूं. गोलियां चलाई गईं. हर व्यक्ति भाग रहा है.’’ मियामी के एक टीवी स्टेशन ने फुटेज ट्वीट किया और दावा किया कि यह फुटेज बैगेज टर्मिनल के अंदर का है. वीडियो में कई घायल जमीन पर पड़े दिख रहे हैं और कुछ लोग चिकित्सकीय मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

Police waiting to escort employees and passengers walking outside terminal 2 at the scene of a deadly shooting at Fort Lauderdale–Hollywood International Airport, Friday, January 6, 2017, in Fort Lauderdale, Fla. An Army veteran who complained that the government was controlling his mind drew a gun from his checked luggage on arrival at the Fort Lauderdale airport and opened fire in the baggage claim area Friday, killing several people and wounding others, authorities said. (David Santiago/El Nuevo Herald via AP)

मेयर बारबरा शेरिफ ने कहा कि एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसे हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने सीएनएन से कहा ‘‘वह अकेला गोली चला रहा था और हमारे पास अभी यह सबूत नहीं है कि वह किसी और के कहने पर ऐसा कर रहा था. वह हिरासत में है और हम जांच कर रहे हैं.’’ फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाईअड्डे जा रहे हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर बहुत ही युवा लगता है. पुलिस उसे घसीटते ले गई और उसने विरोध नहीं किया. हवाईअड्डे की वेबसाइट के अनुसार, फोर्ट लाउडेरडाले हालीवुड हवाई अड्डा से एक दिन में 325 से अधिक उड़ाने रवाना होती हैं और 325 विमान आते हैं. हर दिन यहां 73,000 से अधिक यात्री आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget