एक्सप्लोरर

Lebanon: समुद्र में डूब रहा था शरणार्थियों से भरा जहाज, मौके पर पहुंची लेबनानी सेना, 232 लोगों को किया रेस्क्यू

लेबनानी सेना ने बताया कि जानकारी मिलते ही उसने रेस्क्यू दल रवाना कर दिया. हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल दो की मौत हुई है.

Lebanese Army rescued 232 migrants: लेबनान के सेलाटा शहर से लगे समुद्र तट के पास एक अवैध प्रवासियों को ले जा रहा एक जहाज डूब गया, जिसमें दो प्रवासियों की मौत हो गई. लेबनान की सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर जहाज पर सवार 232 लोगों को सुरक्षित बचा लिया. सेना से मिले बयान के मुताबिक यह अभियान लेबनान की सेना ने लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के साथ मिलकर चलाया.

लेबनान की सेना ने बयान जारी कर बताया कि शरणार्थियों को ले जा रहा यह जहाज लेबनान की राजधानी बेरूत के उत्तर में स्थित सेलाटा शहर से लगे समुद्र में डूबने लगा. इस बचाव अभियान में लेबनान में मौजूद संयुक्त अंतरिम बल (UNIFIL) द्वारा संचालित तीन नौसैनिक जहाजों और एक नाव ने हिस्सा लिया.

एक महिला और एक बच्चे की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज शुक्रवार की रात में लेबनान के उत्तरी इलाके से निकला था. जहाज में लेबनान, सीरिया और फिलिस्तीन के रहने वाले महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चे भी सवार थे, जो सुरक्षित भविष्य की तलाश में भाग रहे थे. लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर के एक निवासी, जो बचने वालों के संपर्क में है, ने बताया हादसे में जिन दो की मौत हुई है उनमें एक महिला और एक बच्चा है. दोनों सीरियाई बताए गए हैं.

इसके पहले सेना ने बताया था कि नेवी पेट्रोल टीम को यात्रियों से भरे जहाज को रेस्क्यू करने के लिए भेज दिया गया है. बयान में कहा गया था कि ये सभी लोग अवैध रूप से लेबनान के जलीय क्षेत्र को पार करने की कोशिश कर रहे थे.

संयुक्त राष्ट्र बल ने की पुष्टि
वहीं लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) ने बचाव अभियान की पुष्टि की है. अंतरिम बल ने बताया कि उन्होंने लेबनानी सेना के द्वारा बेरूत और त्रिपोली के बीच आपात स्थिति में फंसे लोगों से भरे एक जहाज की खोजबीन और रेस्क्यू ऑपरेशन करने में मदद की थी.

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेस्क्यू अभियान के दौरान बचाए गए लोगों के रिश्तेदार बड़ी संख्या में त्रिपोली बंदरगाह पर मौजूद हैं, जहां वे अपनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- COVID-19: चीन के बाद जापान में भी कोरोना का कहर, कोविड से मरने वालों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 16 गुना ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्रूमिंग गैंग्स को 188 साल की जेल! 13 साल की बच्ची से 700 बार रेप, प्राइवेट पार्ट में बियर बोटल फोड़ी, 1400 बच्चियों से हैवानियत
ग्रूमिंग गैंग्स को 188 साल की जेल! 13 साल की बच्ची से 700 बार रेप, 1400 बच्चियों से हैवानियत
रूस के साथ युद्ध में जान गंवाने वाले 707 यूक्रेनी बच्चों को जेलेंस्की ने दी श्रद्धांजलि
रूस के साथ युद्ध में जान गंवाने वाले 707 यूक्रेनी बच्चों को जेलेंस्की ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget