एक्सप्लोरर

नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री चुने गए शेर बहादुर देउबा, चौथी बार बनेंगे PM

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा आज चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए. देउबा को 12 साल पहले महाराजा ज्ञानेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था. इससे पहले मुख्य विपक्षी पार्टी ने संसद में चल रहे गतिरोध को खत्म करने का फैसला किया था. आपको बता दें कि माओवादी नेता प्रचंड के नेपाली कांग्रेस नेता से पिछले महीने इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री का पद खाली हो गया था.

नेपाल के प्रधानमंत्री बने शेर बहादुर देउबा

शेर बहादुर देउबा मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए. देउबा प्रधानमंत्री पद के एकमात्र उम्मीदवार थे क्योंकि मुख्य विपक्षी सीपीएन-यूएमएल या किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

बहुमत साबित करने के लिए 297 वोट की जरूरत

आपको बता दें कि नेपाल के दिग्गज नेता देउबा के पक्ष में 388 और विपक्ष में 170 वोट पड़े. कुल 558 वोट डाले गए और उन्हें अपना बहुमत साबित करने के लिए 593 सदस्यीय संसद में 297 वोट की जरूरत थी.

नेपाल के 40 वें प्रधानमंत्री बने देउबा

नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देउबा नेपाल के 40 वें प्रधानमंत्री बने हैं. वह 1995 से 1997, 2001 से 2002 और 2004 से 2005 के बीच भी देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. देउबा को 12 साल पहले महाराजा ज्ञानेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था.

24 मई को प्रचंड ने दे दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

पिछले साल अगस्त में देउबा के समर्थन से प्रधानमंत्री बने पुष्प कुमार दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसके मुताबिक 24 मई को प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. समझौते के मुताबिक, प्रचंड को निकाय चुनाव होने तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहना था, जबकि प्रांतीय तथा केंद्र स्तरीय चुनाव देउबा के प्रधानमंत्रित्व काल में होंगे.

सदन में गतिरोध खत्म करने का फैसला

चुनाव से पहले, सीपीएन-यूएमएल ने सदन में गतिरोध खत्म करने का फैसला किया. इससे पहले, सत्तारूढ़ पार्टियों ने शेष चार प्रांतों में 28 जून को स्थानीय चुनाव कराने और प्रांतीय और संसदीय चुनाव जनवरी 2018 में कराने के लिए सहमति जताई थी.

दूसरे दौर का चुनाव कराने की जिम्मेदारी

देउबा के बुधवार को एक छोटा कैबिनेट गठित करने की संभावना है जिसका कुछ दिनों में विस्तार किया जाएगा. गठबंधन में कुछ मधेसी पार्टियों को भी शामिल किए जाने की संभावना है. स्थानीय स्तर के दूसरे दौर का चुनाव कराने की जिम्मेदारी देउबा पर होगी.

मोदी ने प्रधानमंत्री बनने पर देउबा को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और उन्हें नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘श्री शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई देने के लिए फोन किया.’’ उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने श्री देउबा के नेतृत्व में नेपाल में शांति, खुशहाली और प्रगति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget