एक्सप्लोरर

कनाडा: स्कूल प्रशासन ने छात्रा की लॉन्जरे स्टाइल ड्रेस पर आपत्ति जताकर भेजा घर, स्टूडेंट के पिता ने जताया कड़ा विरोध

कनाडा के एक छात्रा को सिर्फ इस वजह से स्कूल प्रशासन ने स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि उसकी ड्रेस पुरुष टीचर को असहज महसूस करा सकती थी. इस मामले को लेकर छात्रा के पिता ने दोषी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं और लड़कियों के कपड़ों को लेकर छींटाकशी की जाती है. ऐसा ही एक मामला कनाडा से सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा को अपनी ड्रेस की वजह से घर वापस लौटना पड़ा. स्कूल प्रशासन के अनुसार, छात्रा की ड्रेस ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उसे वापस घर भेजा गया. दरअसल उस छात्रा की ड्रेस लॉन्जरे स्टाइल ड्रेस की कैटेगरी में आती थी और इसको लेकर स्कूल प्रशासन ने कड़ी आपत्ति जताई.

रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी. टीचर को उसकी ड्रेस पसंद नहीं आई और उसने छात्रा को क्लास से बाहर जाने को कहा. इसके बाद टीचर ने स्कूल प्रशासन ने बात की. स्कूल प्रशासन ने माना कि छात्रा की ड्रेस पुरुष टीचर्स को असहज महसूस करा सकती है. प्रशासन के निर्देश पर छात्रा को घर भेज दिया गया.

छात्रा के परिवारवालों और दोस्तों ने उठाई आवाज

इस मामले पर छात्रा के परिवारवालों ने उसका साथ दिया है. वहीं, उसके दोस्त भी सपोर्ट कर रहे हैं. सभी ने मिलकर स्कूल प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ आवाज उठाई है. उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन के विचार पुराने हैं और ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे और फिर कुछ फैसला लेंगे.

छात्रा के पिता ने लिखा फेसबुक पोस्ट

छात्रा के पिता विल्सन ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "मेरी बेटी को सिर्फ ड्रेस की वजह से स्कूल से वापस लौटा दिया गया. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आज के समय भी लोगों की सोच ऐसी है. उन्होंने आगे कहा, "मैं इस घटना से काफी निराश हूं और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करता हूं, ताकि आगे से किसी छात्रा को ड्रेस की वजह स्कूल से बाहर ना जाना पड़े."

ये भी पढ़ें 

भारत के बिजली तंत्र में कथित साइबर सेंधमारी संबंधी खबरों से चीन का इनकार, कहा- ये सिर्फ कयासबाजी

रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी पर हुआ हमला, अमेरिका ने रूसी अधिकारियों व व्यापारों पर लगाए प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget