एक्सप्लोरर

Pakistan: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

Pakistan News: इस साल अप्रैल में पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होती.

Saudi's Crown Prince Pakistan Visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (Muhammad bin Salman) का पाकिस्तान दौरा स्थगित कर दिया गया है. पाकिस्तान मीडिया के हवाले से ये जानकारी आ रही है. शनिवार (12 नवंबर) को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने इस संबंध में जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया जा रहा है. 

मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि नई तारीखों को दोनों पक्षों की ओर से अंतिम रूप दिया जाएगा. क्राउन प्रिंस को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सितंबर में दोनों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान आमंत्रित किया था. इस साल अप्रैल में पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होती. 

बड़ा बेलआउट पैकेज मिलने की थी उम्मीद

राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि पाकिस्तान को सऊदी क्राउन प्रिंस की यात्रा के दौरान रियाद से 4.2 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज मिलने की उम्मीद थी. सऊदी नेता की यात्रा 21 नवंबर को संभावित रूप से निर्धारित की गई थी. इसके अलावा, सऊदी अरब को भी पाकिस्तान में ठोस निवेश करने की उम्मीद थी. सूत्रों ने यह भी कहा कि क्राउन प्रिंस की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर करने के लिए कई पाकिस्तान-सऊदी पेट्रोलियम समझौतों को अंतिम रूप दिया जा रहा था.

पाकिस्तान सरकार एक संभावित समझौते पर भी भरोसा कर रही थी जो ग्वादर में अत्याधुनिक रिफाइनरी की स्थापना के लिए सऊदी अरब से वित्तीय सहायता प्राप्त करने में मदद करेगा. क्राउन प्रिंस ने आखिरी बार फरवरी 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था. 

पाकिस्तान में मौजूदा हालात तनावपूर्ण

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की यात्रा स्थगित होने को पाकिस्तान के मौजूदा हालात से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार का विरोध करते हुए देश में लॉन्ग मार्च निकाल रही है. पिछले हफ्ते ही पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर इस रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था. इमरान खान जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर यह मार्च निकाल रहे हैं. इसी को लेकर इस वक्त पाकिस्तान (Pakistan) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है. 

ये भी पढ़ें- 

Russia Ukraine War: तबाही मचाने के बाद खेरसॉन से वापस लौटी रूसी सेना, यूक्रेन ने कहा- हमें भरोसा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget