एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में हड़कंप: 11 शहज़ादे, कई मंत्री और कारोबारी भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार

इन गिरफ्तारियों से साफ है कि शहजादे अपने पिता शाह सलमान (81 साल) से औपचारिक तौर पर सत्ता लेने से पहले उन लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर कर रहे हैं जिनसे उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

रियाद: सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘निर्णायक’ कार्रवाई के तहत एक प्रमुख कारोबारी सहित 11 शहजादों और दर्जनों मौजूदा और पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. देश के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई वाले नए भ्रष्टाचार निरोधक आयोग का गठन होने के बाद कल ये गिरफ्तारियां की गईं. खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अरबपति कारोबारी अल-वलीद बिन तलाल भी शामिल हैं.

इसके अलावा, कभी तख्त के प्रमुख दावेदार माने गए सऊदी नेशनल गार्ड के प्रमुख को भी बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही में, नौसेना प्रमुख और आर्थिक मामलों के मंत्री को भी हटा दिया गया है. इस घटनाक्रम ने समूचे देश को हिला कर रख दिया है. सऊदी अरब के सरकारी अल अरबिया चैनल ने खबर दी है कि आयोग ने लाल सागर के तट पर बसे जेद्दा शहर में साल 2009 में आई विनाशकारी बाढ़ जैसे पुराने मामलों की जांच शुरू करते ही शहजादों, चार मौजूदों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया.

सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी ने कहा कि आयोग का लक्ष्य सार्वजनिक धन को बचाना, भ्रष्ट लोगों और ओहदों का दुरूपयोग करने वालों को दंडित करना है. इस बीच देश के उलेमा की शीर्ष परिषद ने कार्रवाई पर जरूरी मजहबी समर्थन देते हुए ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार रोधी प्रयास उतने ही अहम हैं जितनी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अहम है.

सितंबर में प्रभावशाली उलेमा और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की गईं और 32 साल के मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर अपनी पकड़ को मजबूत किया. विशेषज्ञों का कहना है कि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग शहजादे मोहम्मद की आक्रामक विदेश नीति की मुखालफत करते हैं जिसमें खाड़ी पड़ोसी कतर का बहिष्कार करना और कई बड़े नीतिगत सुधार शामिल हैं. बड़े नीतिगत सुधारों में सरकारी संपत्ति का निजीकरण करना और सब्सिडी कम करना जैसी बाते हैं.

ताजा कार्रवाई में, शहजादे मुतैब बिन अब्दुल्लाह को नेशनल गार्ड के पद से बर्खास्त किया गया है. नेशनल गार्ड आतंरिक सुरक्षा का अहम बल है. उनकी बर्खास्तगी से देश के सुरक्षा संस्थानों पर शहजादे मोहम्मद की पकड़ मजबूत होगी. जून में, मोहम्मद बिन सलमान ने तख्त का उत्तराधिकारी बनने के लिए अपने 58 साल के चचेरे भाई शहजादे मोहम्मद बिन नायफ को किनारे करा दिया था.

उस वक्त, सऊदी अरब के चैनलों पर एक वीडियो में दिखाया गया था कि मोहम्मद बिन सलमान अपने बड़े भाई मोहम्मद बिन नायफ का हाथ चूम रहे हैं और आदर में उनके सामने घुटने पर बैठ गए. पश्चिमी मीडिया ने बाद में खबर दी कि मोहम्मद बिन नायफ को नजरबंद कर दिया गया था. इस दावे का सऊदी अधिकारियों ने कड़ाई से खंडन किया.

पहले से ही शासक के तौर पर देखे जा रहे, मोहम्मद बिन सलमान सरकार के सभी अहम हिस्सों पर नियंत्रण कर रहे हैं जिसमें रक्षा से लेकर आर्थिक मामले शामिल हैं. इन गिरफ्तारियों से साफ है कि शहजादे अपने पिता शाह सलमान (81 साल) से औपचारिक तौर पर सत्ता लेने से पहले उन लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर कर रहे हैं जिनसे उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget