एक्सप्लोरर

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिले 6 बिलियन डॉलर

इमरान ख़ान ने पहले घोषणा की थी कि उनका देश बेलआउट के लिए आईएमएफ के पास जाएगा. लेकिन 1980 के बाद से देश के 13वें बेलआउट को लेकर पाकिस्तान ने बाद में उदासीनता दिखाई.

इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने इससे जुड़ी ऐसी जानकारी साझा की है जिससे लगता है कि इस पड़ोसी मुल्क को राहत मिलने वाली है. पाक का कहना है कि सऊदी अरब उन्हें 6 बिलियन डॉलर (7,87,17,00,00,000 रुपए) देने को राज़ी हो गया है. ये जानकारी पाक पीएम इमरान ख़ान के दूसरे रियाद दौरे के बादा सामने आई.

"बैलेंस ऑफ़ पेमेंट सपोर्ट" के तौर पर सऊदी अरब पाकिस्तान को सीधे तौर पर 3 बिलियन डॉलर (3,93,58,50,00,000 रुपए) देगा. इसके अलावा तेल के आयात के लिए एक साल तक की देर से पेमेंट की शर्त के बाकी के 3 बिलियन डॉलर की सहायता दी जाएगी. इसके लिए दोनों देशों के वित्त मंत्रालयों के बीच एमओयू साइन हुआ है. पाकिस्तान ने कहा कि ये समझौता तीन सालों के लिए किया गया है जिसके बाद इसका रिव्यू किया जाएगा.

इमरान ख़ान ने पहले घोषणा की थी कि उनका देश बेलआउट के लिए आईएमएफ के पास जाएगा. लेकिन 1980 के बाद से देश के 13वें बेलआउट को लेकर पाकिस्तान ने बाद में उदासीनता दिखाई. दक्षिणी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर बैलेंस ऑफ पेमेंट का ये ताज़ा संकट मंडरा रहा है. इसकी एक बड़ी वजह ये है कि चीन आधारित निवेश से देश में आयात तो भारी मात्रा में बढ़ा है लेकिन निर्यात की हालत खास्ता है.

जुलाई में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही इमरान ख़ान चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इस मामले में कोई खासी सफलता नहीं हासिल हुई है. देश में चालू खाता घाटा बढ़ने और विदेशी पूंजी के घटने से देश पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है और वहां के वित्त मंत्री का कहना है कि इससे निपटने के लिए पाकिस्तान को 12 बिलियन डॉलर (15,74,34,00,00,000 रुपए) की दरकार होगी.

सऊदी अरब से मिली इस रकम से पाकिस्तान की सारी समस्याएं तो हल नहीं होंगी. लेकिन इमरान का देश इसकी वजह से लोन के मामले में कम से कम आईएमएफ से बेहतर तरीके से मोलभाव करने की स्थिति में होगा. पाकिस्तान में ख़ान की इस बात के लिए भी आलोचना हो रही है कि उन्होंने सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खाशोगी की सऊदी अरब द्वारा कथित हत्या के बावजूद इस देश में हुए निवेश सम्मेलन में हिस्सा लिया.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget