एक्सप्लोरर

Pakistani Beggers In Saudi Arab: पाकिस्तान के भिखारियों पर सऊदी अरब ने चलाया डंडा! उमराह वीजा के नाम पर भीख मांगने पर देश से निकाला

सऊदी अरब ने उमराह और हज वीजा पर भीख मांगने वाले पाकिस्तानियों को वापस भेज दिया है.

Pakistan Beggers In Saudi Arab: सऊदी अरब ने उमराह और हज के नाम पर वहां पहुंचकर भीख मांगने वाले पाकिस्तानियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें देश से निर्वासित करना शुरू कर दिया है. हाल ही में कई पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगते हुए पकड़ा गया. इसके बाद इस्लामाबाद को बड़ी किरकिरी का सामना करना पड़ा है. यह घटना पाकिस्तान के लिए बदनामी का कारण बन रही है, जिससे सही तीर्थयात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं.

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने पुष्टि की है कि सऊदी अरब से 10 संदिग्धों को निर्वासित किया गया है, जो उमराह वीजा पर सऊदी अरब गए थे, लेकिन वहां भीख मांगने में लगे हुए थे. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने 2023 में कई बार इस मुद्दे को पाकिस्तान के सामने उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी.

भीख मांगने के खिलाफ सख्त कार्रवाई
नवंबर 2023 में, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सऊदी अरब को आश्वासन दिया था कि भीख मांगने के लिए उमराह और हज वीजा का दुरुपयोग करने वाले पाकिस्तानियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत कराची हवाई अड्डे पर एक बड़े ऑपरेशन के दौरान भीख मांगने जाने वाले संदिग्धों को पकड़ा गया.

उमराह की आड़ में भीख मांगने का खुलासा
एफआईए ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों ने उमराह के बहाने सऊदी अरब जाकर कई महीनों तक भीख मांगी. इन सभी को कराची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हवाई अड्डों पर सख्त निगरानी
एफआईए ने यह भी कहा कि इमिग्रेशन गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जा रही है. विदेश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि भीख मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

हज वीजा का इस्तेमाल
सऊदी अरब में उमराह और हज वीजा का गलत इस्तेमाल कर भीख मांगने की घटना ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को धक्का पहुंचाया है. एफआईए द्वारा इस तरह के यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें:  Maulana Tariq Masood: मौलाना तारिक मसूद ने अब 'काफिर' को लेकर क्या कहा जो वीडियो हुआ वायरल, आप भी सुनिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget