एक्सप्लोरर

Russia: उड़ान के बीच खत्म होने लगा विमान का ईंधन, खेत में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 167 यात्री

Russian Airbus Emergency Landing: रूस में एक विमान को तकनीकी दिक्कतों के बाद खेत में इमरजेंसी लैंड कराया गया. इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Russia Plane Emergency Landing: रूस के एक विमान को उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्क्तों के कारण मंगलवार को खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. खास बात यह है कि इस घटना के दौरान विमान में कुल 167 लोग सवार थे. हालांकि गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी एयर कैरियर यूराल एयरलाइंस द्वारा संचालित एयरबस ए 320 ने ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची से साइबेरियाई शहर ओम्स्क के लिए उड़ान भरी थी, इसी बीच विमान में तकनीकी दिक्क्तें आ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. रिपोर्ट के अनुसार, रूसी विमान को साइबेरियाई क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अधिकारियों ने जंगल के बगल में एक खेत में उतरे विमान का फुटेज भी जारी किया है. जिसमें विमान के चारों ओर खड़े लोगों को देखा जा सकता है.  

इस वजह से लेना पड़ा फैसला 

यूराल एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सर्गेई स्कर्तोव ने मंगलवार को बताया कि ओम्स्क के पास पहुंचने पर विमान पर 'हरा' हाइड्रोलिक सिस्टम विफल हो गया था. उन्होंने कहा कि विमान कमांडर ने नोवोसिबिर्स्क में एक वैकल्पिक हवाई क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया, लेकिन बाद में लगा कि ईंधन पर्याप्त नहीं होगा. ऐसे में जल्दीबाजी में खेत में उतारने का फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि लैंडिंग साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में कामेंका गांव के पास हुई. 

यात्रियों को नजदीकी गांव में रखा गया

सर्गेई स्कर्तोव के अनुसार सभी यात्रियों को नजदीकी गांव में रखा गया है. वहीं, उनमें से किसी ने भी चिकित्सा सहायता नहीं मांगी है. बता दें कि रूस का विमानन उद्योग पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण विमानों की मरम्मत के लिए संघर्ष कर रहा है. यूराल एयरलाइंस येकातेरिनबर्ग शहर में स्थित एक घरेलू रूसी एयरलाइन है. इससे पहले भी रूस में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. दरअसल, 4 साल पहले एक रूसी विमान को पक्षियों के टकराने के बाद मक्के के खेत में उतारना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: Justin Trudeau Plane: न कोई वाई-फाई, न कोई लक्जरी व्यवस्था, जानें कैसी है कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के विमान की कंडीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
बच्चों के कैंसर वार्ड पर MQ-9 से अमेरिका ने बरसाए बम, अस्पताल कराया गया खाली... ईरान का चौंकाने वाला दावा
बच्चों के कैंसर वार्ड पर MQ-9 से अमेरिका ने बरसाए बम, अस्पताल कराया गया खाली... ईरान का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget